नीता अंबानी की छोटी बहू राधिका मर्चेंट ने संभाली कमान, पति अनंत अंबानी संग मिलकर की गणपति स्थापना, VIDEO

Radhika Merchant

अंबानी परिवार में हमेशा ही हर छोटा बड़ा त्योहार धूम धाम से मनाया जाता है। वहीं आज जहां देश भर में गणेश चतुर्थी की धूम है तो अंबानी परिवार कैसे पीछे रहे। हर बार की तरह इस बार भी अंबानी हाउस में धूम धाम से गणपति की स्थापना की गई। वैसे तो इस खास मौके पर नीता अंबानी ज्यादातर जिम्मेदारी संभालती नजर आती थीं। वह ही प्रतिमा की स्थापना करतीं और अपनी दोनों बहुओं को बप्पा का आशीर्वाद दिलवातीं, लेकिन इस बार नीता अंबानी की जगह छोटी बहू राधिका मर्चेंट घर की जिम्मेदारियां उठाती नजर आ रही हैं।

बप्पा का स्वागत करती दिखीं राधिका मर्चेंट

राधिका कभी बप्पा की स्थापना करवाती नजर आईं तो कभी वह बप्पा की यात्रा में दिखतीं। तो कभी वह घर के बाकी काम काज पर ध्यान रखती नजर आतीं। प्रिंटेड सफेद को ऑर्ड सेट पर राधिका मर्चेंट भक्ति भाव में डूबी नजर आ रही हैं। राधिका के साथ ही अनंत अंबानी भी नजर आ रहे हैं। ना सिर्फ राधिका और अनंत बल्कि अंबानी परिवार के सदस्य मिलकर 'एंटीलिया चा राजा' का स्वागत करते दिख रहे है।

सोशल मीडिया पर छा रहा अंबानी परिवार का वीडियो

बता दें कि अंबानी हाउस के एक नहीं बल्कि कई वीडियो सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। जहां सुरक्षा को लेकर खास इंतजाम करे गए हैं। राधिका और अनंत बप्पा को फूलों से सजे ट्रक में लेकर आ रहे हैं वहीं नीता अंबानी की बड़ी बहू श्लोका मेहता बप्पा का इंतजार करती नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर अंबानी के वीडियो छाए हुए हैं। बता दें कि अंबानी परिवार के साथ ही इस बार भारती सिंह, हंसिका मोटवानी, अंकिता लोखंडे, पराग त्यागी, युविका चौधरी, सोनू सूद समेत तमाम सितारों ने बप्पा का अपने घर पर स्वागत किया है।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X