पहले रोहित शर्मा को किया हग, फिर रो पड़ीं नीता अंबानी.. क्या है माजरा? IPL से मुंबई इंडियंस के बाहर होते ही..

Nita Ambani Rohit Sharma Video- नीता अंबानी के लिए बीती रात काफी बुरी थी और इस दौरान उनको दुखी भी देखा गया था। दरअसल आईपीएल सीजन 18 के दूसरे क्वालीफायर मुकाबले में मुंबई इंडियंस को बुरी तरह से हार का सामना करना पड़ा।
पंजाब आईपीएल के फाईनल में है और 3 जून आरसीबी के साथ मुकाबला है। इससे इतना तो तय हो गया है कि इस सीजन आईपीएल के इतिहास का एक नया विनर नजर आने वाला है। लेकिन इस बीच एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें नीता अंबानी रोहित शर्मा को गले लगाती हैं और बाद में रोने लगती हैं।
इस दौरान रोहित हल्की हल्की मुस्कान बिखेर रहे थे। नीता अंबानी के इस वीडियो ने इंटरनेट पर धमाका कर दिया है और इसको बीती रात से जोड़कर देख रहे हैं। हालांकि ये वीडियो अभी का नहीं है बल्कि काफी पुराना है और वो रोहित शर्मा के साथ किसी इवेंट पर नजर आ रही हैं। इसका बीते रात हुए मैच से कोई लेना देना नहीं।
इस दौरान हमेशा की तरह नीता अंबानी काफी शानदार लग रहीं थीं। नीता अंबानी अपनी टीम के खिलाड़ियों का काफी ध्यान रखती हैं और लगभग हर मैच में मौजूद होने की कोशिश करती हैं।
इस वीडियो पर लोग कर रहे हैं कमेंट्स
नीता अंबानी के इमोशनल वीडियो को लेकर लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''जो औरत आंसू बहा रही है वो सारी आईपीएल टीमें खरीद सकती है। सोचो जिसके लिए आंसू बहा रही है वो कितनी महंगी चीज होगी।'' एक ने लिखा, ''अपने हिटमैन जैसा कोई नहीं।''
एक ने लिखा, ''एक है जो 18 साल में कभी ट्रॉफी नही जीती 1 मैच जीता तो लगता है ट्रॉफी जीत गया और रोहित 6 जीत के भी शान्त रहता है।'' एक ने लिखा, ''नीता अंबानी एक अच्छी महिला हैं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि रोहित शर्मा और नीता अंबानी की तरफ से रिएक्शन नहीं आया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो जो कि वायरल हो रहा है..


Click it and Unblock the Notifications











