..................... Nita Ambani Continued Teaching Even After Marrying Mukesh Ambani Earned Just Rs 800 A Month - Hindi Filmibeat

अंबानी परिवार की बहू बनकर भी ₹800 की नौकरी करती थीं Nita Ambani, लोग उड़ाते थे मज़ाक

Nita Ambani First Salary: नीता अंबानी आज के वक्त में काफी ज्यादा फेमस हो चुकी है। वह एशिया की सबसे मशहूर और आमिर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की पत्नी है। अभी के वक्त में वह रिलायंस ग्रुप की एक्टिविटीज में भी एक्टिव रहती है। लेकिन क्या आपको पता है कि नीता अंबानी शुरू से ही रिलायंस ग्रुप को नहीं संभालती थी बल्कि एक टीचर थी। शादी करने से पहले भी वह एक टीचर के तौर पर काम कर रही थी और शादी के बाद भी उन्होंने कंटिन्यू किया।

Nita Ambani

एक बार सिमी ग्रेवाल के साथ इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि साल 1985 में मुकेश अंबानी से शादी करने के तीन हफ्ते बाद उन्होंने सनफ्लावर नर्सरी में पढ़ना शुरू किया था। शादी से पहले भी वह इस स्कूल में पढ़ा रही थी।

शादी से पहले नीता अंबानी ने रखी थी शर्त

हालांकि नीता अंबानी शादी से पहले नरसी मोनजी कॉलेज ऑफ़ कमर्स एंड इकोनॉमिक्स से ग्रेजुएशन कर चुकी थी। इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने बहुत ही दिलचस्प बात बताई। उन्होंने बताया कि मुकेश के साथ में शादी से पहले उन्होंने एक शर्त रखी थी। उन्होंने टीचर के तौर पर नौकरी करने के लिए अनुमति मांगी थी। अंबानी परिवार ने भी उनकी स्पेशल पर कोई आपत्ति जाहिर नहीं की और शादी के कई साल बाद तक उन्होंने टीचर के तौर पर पढ़ाया।

नीता अंबानी की सैलरी

सिमी ग्रेवाल के साथ इसी इंटरव्यू के दौरान नीता अंबानी ने खुलासा किया था कि सनफ्लावर नर्सरी में एक टीचर के तौर पर उनको तब हर महीने ₹800 की सैलरी मिलती थी। तब काफी सारे लोग इस बात को लेकर उनका मजाक भी उड़ाया करते थे और इसके बावजूद उन्हें यह जॉब पसंद थी। बच्चों को पढ़कर उन्हें संतुष्टि प्राप्त होती थी। इसी इंटरव्यू के दौरान मजाक मजाक में मुकेश अंबानी ने अपनी बात भी रखी थी। उन्होंने कहा था कि नीता अंबानी की सैलरी से सभी के डिनर का खर्च उठाया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X