चोरी-छिपे Nita Ambani के फोन में क्या तांका-झांकी कर रहे थे Rohit Sharma? वीडियो देख चौंक गए लोग!

Rohit Sharma seen looking at Nita Ambani phone

Rohit Sharma Sneaking At Nita Ambani Phone: भारत की महिला क्रिकेट टीम ने इतिहास रच दिया है। रविवार को मुंबई के डीवाई पाटिल स्टेडियम में टीम इंडिया ने ICC महिला विश्व कप 2025 अपना पहला खिताब जीता। फाइनल मैच में भारत ने दक्षिण अफ्रीका को 52 रनों से हराया। यह जीत पूरे देश के लिए गर्व की बात है।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम को चीयर करती दिखीं नीता

भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सात विकेट खोकर 298 रन बनाए। दक्षिण अफ्रीकी टीम 246 रन पर ऑल आउट हो गई। इस जीत के साथ भारत ऑस्ट्रेलिया, इंग्लैंड, और न्यूजीलैंड के बाद वर्ल्ड कप जीतने वाला चौथा देश बन गया है। इस शानदार मैच का लुत्फ उठाने के लिए स्टेडियम में नीता अंबानी भी पहुंची थीं। उन्हें बार-बार स्टेडियम में भारतीय महिला क्रिकेट टीम को चीयर करते हुए देखा गया था।

नीता अंबानी के साथ नजर आए रोहित शर्मा

नीता अंबानी के साथ रोहित शर्मा भी नजर आए थे, रोहित और उनका परिवार नीता अंबानी के साथ ही बैठा था। उनकी साथ की बैठकी का एक वीडियो सामने आया है और इस वीडियो में दिख रहा है कि नीता अंबानी अपने फोन में बिजी हैं और कुछ काम कर रही हैं। वहीं उनके साथ बैठे रोहित शर्मा बार-बार नीता अंबानी के फोन की तरफ झांकते हुए नजर आ रहे हैं।

नीता अंबानी का लुक

नीता अंबानी ने इस मौके के लिए एक सादा लेकिन बेहद स्टाइलिश लुक चुना था। उन्होंने सफेद रंग की क्लासिक बटन डाउन शर्ट पहनी थी। इस शर्ट के साथ उन्होंने डार्क ब्लू डेनिम जींस पहनी थी, जो सादगी के साथ ग्लैमर का भी टच दे रही थी।

एसेसरीज की बात करें तो नीता अंबानी ने गोल्ड ब्रैसलेट वॉच, हीरे के ईयरिंग और एक सुंदर गोल्ड रिंग पहनी थी, जिसमें बड़ा हीरा बीच में था। उनके बाल सॉफ्ट वेव में सजे और साइड पार्टिंग में थे। मेकअप भी बेहद हल्का और नैचुरल था।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani rohit sharma
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X