..................... Nita Ambani celebrates 61 birthday Nita Ambani gets surprise on 61st birthday Nita Ambani rose petal walk - Hindi Filmibeat

VIDEO: ना मुकेश अंबानी, ना बहू-बेटे, जानिए किसने सजाया नीता अंबानी के बर्थडे पर कमरा, गुलाब पर चलकर काटा केक

Nita Ambani Birthday Celebration

Nita Ambani Birthday Celebration: बिजनेस टायकून और फैशन आइकॉन नीता अंबानी ने 1 नवंबर को 61 साल की हो चुकी हैं। देश दुनिया से नीता अंबानी के लिए अनगिनत बर्थडे विशेज आई हैं। इसी बीच अब नीता अंबानी के बर्थडे सेलिब्रेशन का एक क्लिप सोशल मीडिया पर जोरों से वायरल हो रहा है। वीडियो में नीता अंबानी दरवाजे खोलते ही सरप्राइज हो जाती हैं। दरअसल, उनके लिए कुछ लोगों ने ये बर्थडे सरप्राइज प्लान किया था।

दरअसल, नीता अंबानी की जामनगर टीम ने उन्हें ये सरप्राइज दिया है जिससे नीता अंबानी गदगद दिखाई दे रही हैं। सामने आए वीडियो में आप देख सकते हैं कि दरवाजा खुलते ही नीता अंबानी काफी खुश नजर आ रही हैं। फिर वो गुलाब से फूलों से बने पाथ पर चलते हुए केक टेबल तक जाती हैं। इस दौरान फूलों पर पैर रखने से पहले नीता अंबानी ने अपने सैंडल उतार दिए।

नीता अंबानी ने केक काटने से पहले अपने पूरी टीम को अपना पास बुलाया और फिर मिलकर केक काटा। इस दौरान एक महिला ने उनकी नाक पर केक भी लगा दिया। नीता अंबानी खुशी से नाचती-झूमती दिखाई दीं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। नेटिजंस नीता अंबानी के इस पोलाइट अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं।

नीता अंबानी के लुक की बात करें तो उन्होंने बेहद खूबसूरती से कढ़ाई किया हुआ रानी गुलाबी सूट पहना। कुर्ते पर बारीक ज़री की कढ़ाई, सिक्विन वर्क, ब्रोकेड एम्ब्रॉयडरी और गले व बाजुओं पर पट्टी का काम देखने को मिला। पूरे बाजू वाला यह कुर्ता गोल गले के साथ आगे की ओर हल्के कट, ढीले सिल्हूट और हाई-लो हेमलाइन जैसी डिटेल्स से सजा हुआ था।

Read more about: nita ambani bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X