'मम्मा मैं रोज आपकी फोटो देखता हूं और रोज रोता हूं' निक्की के मासूम बेटे का वीडियो कचोट रहा कलेजा

Nikki Bhati Son Video

Nikki Bhati Son Video: दहेज के लिए आग की भेंट चढ़ी ग्रेटर नोएडा की निक्की भाटी के केस ने पूरे देश को हिला दिया है। निक्की के मर्डर केस में दहेज से लेकर रील बनाने तक के कलेश से जोड़ा जा रहा है। इसी बीच निक्की के छोटे से बेटे के वीडियो ने भी हर किसी को रोंगटे खड़े कर दिए हैं। ये बच्चा अपनी मां के साथ हुई हैवानियत का आंखों देखा हाल सभी को बता रहा है। इस मासूम को देखते ही लोगों का कलेजा फट रहा है।

निक्की के मां-बाप और बहन सभी उसके पति के सजा-ए-मौत की मांग कर रहे हैं। इसी बीच निक्की की बहन और उसके बेटे ने मीडियो को उस पूरे मंजर से रू-ब-रू कराया है जो उन्होंने अपनी आंखो से देखा है। निक्की के छोटे बेटे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर अपलोड किया गया है, जिसमें वह साफ कहता है, "पापा ने मम्मी को लाइटर से जलाकर मारा." यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोगों में भारी आक्रोश देखा जा रहा है।

निक्की की बहन कंचन ने बताया कि उनकी और निक्की दोनों की शादी एक ही परिवार में हुई थी। कंचन की शादी रोहित से और निक्की की शादी विपिन से हुई थी। परिजनों का कहना है कि दोनों बहनों को शादी के बाद से ही ससुराल में लगातार प्रताड़ित किया जा रहा था। कई बार पंचायत के जरिए समझौते की कोशिश की गई, लेकिन ससुरालवाले नहीं माने।

तमाम वीडियो और तस्वीरों के एक बेहद भावुक कर देने वाला वीडियो भी सामने आया है। इस वीडियो में निक्की अपने बेटे के साथ दिखाई दे रही हैं। साथ ही पीछे से एक बच्चे की आवाज आती है। मम्मा मैं रोज आपकी फोटो देखता हूं और रोज रोता हूं.. इस वीडियो को देखने के बाद शायद ही किसी की आखों से आंसू रुक पाएं।

जानकारी के लिए आपको बता दें कि दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।

Read more about: news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X