5 बजकर 44 मिनट पर रिकॉर्ड हुआ बहन कंचन के मोबाइल में निक्की को आग लगने वाला वीडियो, पहले मारा और फिर

Nikki Bhati dowry death case: उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा में निक्की भाटी की दहेज के लिए हुई हत्या ने हर किसी की रूह कंपा दी है। इस मामले से जुड़े तमाम अपडेट्स सोशल मीडिया और मीडिया में आ रहे हैं। इसी बीच अब निक्की को आग लगा देने वाला वीडियो और उससे पहले हुई मारपीट का वीडियो सामने आया है।
पहले कुछ सेकेंड में मारपीट की पुरानी वीडियो है। उसके बाद निक्की के जलने वाली वीडियो है। जिसमें एक महिला बोल रही है कि ओ बहन ये तूने क्या कर लिया। कोई किसी का नहीं है। दावा किया गया है कि यह आवाज निक्की की बहन कंचन की है। आरोप है कि मारपीट और आग की दो अलग-अलग घटना को एक दिखाने का प्रयास किया गया है। वीडियो को पोस्ट करने वाले ने दावा किया है कि वीडियो में निक्की की मौत की सच्चाई बता रही है।
कंचन के मोबाइल की जांच से पता चला कि निक्की को आग लगाने का वीडियो 5 बजतक 45 पर रिकॉर्ड हुआ, यानी घटना 5.44 के आसपास हुई होगी। पुलिस अब पुलिस सीसीटीवी और CDR से सच्चाई तलाश रही है। वहीं पुलिस को पता है कि निक्की के पति विपिन पर पहले से मारपीट-शोषण का केस भी दर्ज है।
वहीं, सोशल मीडिया पर एक और वीडियो वायरल है। उसमें भी दावा किया है कि निक्की को पीटने वाले इस वीडियो का आधा हिस्सा वायरल किया गया, लेकिन वीडियो के दूसरे हिस्से में मां दया विपिन को पीट रही थी। वो निक्की को बचा रही थी। वहीं इस मामले में पुलिस का कहना है कि वायरल वीडियो की जांच की जा रही है।
दादरी के रूपवास गांव की निक्की की 27 दिसंबर, 2016 में सिरसा गांव के विपिन से शादी हुई थी। निक्की की बड़ी बहन कंचन की शादी विपिन के भाई से हुई है। पिता भिकारी सिंह का आरोप है कि ससुराल वाले 35 लाख रुपये दहेज की मांग को लेकर निक्की को परेशान करते थे। बृहस्पतिवार शाम विपिन ने मां दया के साथ मिलकर निक्की को जिंदा जला दिया था। गंभीर रूप से झुलसने पर महिला की बहन उसे पड़ोसियों की मदद से अस्पताल ले गई, दो अस्पताल बदले, लेकिन इलाज के दौरान महिला ने दम तोड़ दिया।


Click it and Unblock the Notifications