..................... newly web bride and groom funniest video viral during ring find ceremony - Hindi Filmibeat

ससुराल में डर का माहौल.. अंगूठी ढूंढने की रस्म में नई दुल्हन ने किया ये काम, पत्नी का ये रूप देख डर गया दूल्हा

Viral Video

Viral Video: यूं तो सोशल मीडिया पर कई वीडियो वायरल होते रहते हैं। कभी वरमाला के वीडियो आपको हंसने पर मजबूर कर देते हैं तो कभी विदाई और शादी में किए जाने वाले डांस के वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल होते हैं जिस देख लोग तो अपनी हंसी रोक ही नहीं पाते हैं। वहीं हाल ही में एक नए शादीशुदा जोड़े का वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख लोगों अपनी हंसी पर कंट्रोल नहीं कर पा रहे हैं।

अंगूठी ढूंढने का वीडियो हुआ वायरल

दरअसल वायरल हो रहे इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नई दुल्हन जैसे ही विदा हो कर आती है उससे ससुराल वाले अंगूठी ढूंढवाने की रस्म करवाते हैं। दूल्हा और दुल्हन जैसे ही इस रस्म को करने के लिए तैयार होते हैं। दुल्हन सीरियल हो जाती है। दुल्हन पहले तो आराम से अंगूठी ढूंढने की कोशिश करती है, लेकिन जब बात नहीं बनती है और उसे लगता है कि शायद अंगूठी दूल्हे को मिल सकती है। तब वह जोर-जोर से हाथ चलाना शुरू करती है और वह इतनी तेजी से बर्तन को घुमती है कि बर्तन में रखा दूध जमीन पर गिर जाता है।

दुल्हन का ये रूप देख डर गया दूल्हा

इतना ही नहीं दुल्हन एक हाथ से तो अंगूठी ढूंढती है और दूसरे हाथ से अपने पति को हाथ को रोकती है, लेकिन जब दुल्हन को लगता है कि उसके पति को अंगूठी मिल गई है तब वह दूध से भरे बर्तन को फेंक देती है और अपने पति के हाथों को टटोलती है लेकिन फिर भी उसे अंगूठी नहीं मिलती है तब वह जमीन पर हाथ लगाकर देखती है कि शायद अंगूठी गिर ना गई हो।

वीडियो देख यूजर्स के आए मजेदार कमेंट्स

बता दें कि सोशल मीडिया पर दुल्हन का यह वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। इस वीडियो को देख एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- लगता है कि पहले दिन ही तलाक हो जाएगा। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-दुल्हन को पता था कि ये मोमेंट जिंदगी में एक ही बार आएगा इसलिए 200% लगा दो। तो वहीं तीसरे यूजर ने लिखा- अभी से ये हाल है थोड़ा ध्यान रखना भइया अपना।

Read more about: viral video trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X