UPSC Couple: छा गया न्यूली मैरिड IAS कपल, दोनों ने एक ही साल में पास की UPSC, IIT से लेकर IAS

IAS Praveen Kumar IAS Anamika Love Story

IAS Praveen Kumar IAS Anamika Love Story: आज सोशल मीडिया पर सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने वाले छात्रों के बीच एक जोड़ी खूब चर्चा में है, जिनकी तस्वीरें अक्सर इंटरनेट पर वायरल होती रहती हैं। हम बात कर रहे हैं IAS प्रवीण कुमार और IAS अनामिका सिंह की, जिनकी सफलता की कहानी हर किसी का ध्यान आकर्षित कर रही है।

UPSC सक्सेस स्टोरी ऑफ IAS कपल

इन दिनों दो IAS अधिकारियों की शादी की हर तरफ चर्चा हो रही है। यह जोड़ी है प्रवीण कुमार और अनामिका सिंह की। UPSC की सबसे कठिन परीक्षा पास कर IAS बनने वाले इन दोनों अधिकारियों ने हाल ही में धूमधाम से शादी की, जिसकी तस्वीरें सोशल मीडिया पर उनकी प्रेम कहानी के साथ खूब वायरल हो रही हैं। दोनों 2020 बैच के IAS अधिकारी हैं। बिहार के रहने वाले प्रवीण कुमार फिलहाल बिहार में सेवा दे रहे हैं, जबकि अनामिका की तैनाती उत्तराखंड में है। आइए, जानते हैं प्रवीण और अनामिका की रोचक कहानी।

IIT से UPSC तक IAS प्रवीण कुमार का सफर

बिहार के जमुई जिले के रहने वाले प्रवीण कुमार के पिता मेडिकल स्टोर चलाते हैं, जबकि उनकी मां गृहिणी हैं। प्रवीण ने अपनी स्कूली शिक्षा जमुई से पूरी की और इसके बाद जेईई परीक्षा पास करके IIT कानपुर में बी.टेक में दाखिला लिया। ग्रेजुएशन खत्म होने के बाद उन्होंने सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी करने का निर्णय लिया।

हार न मानते हुए जारी रखी कोशिश

UPSC परीक्षा में शुरुआती प्रयासों में प्रवीण को असफलता का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी और तैयारी व प्रयास जारी रखे। तीसरे प्रयास में, उन्होंने 2020 की UPSC परीक्षा में ऑल इंडिया 7वीं रैंक प्राप्त की। एक साल की ट्रेनिंग के बाद उनकी नियुक्ति बिहार कैडर में IAS अधिकारी के रूप में हुई।

BPSC से UPSC तक अनामिका सिंह का सफर

बिहार के गोपालगंज जिले के कुचायकोट प्रखंड के बखरी गांव की रहने वाली अनामिका सिंह के पिता सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी हैं। पिता की नौकरी के कारण उनकी स्कूली पढ़ाई यमुनानगर के आर्मी स्कूल में हुई। 12वीं कक्षा पूरी करने के बाद अनामिका ने AIT पुणे से कंप्यूटर साइंस में बी.टेक की डिग्री हासिल की।

दो बार असफल होने के बाद भी नहीं मानी हार

बीटेक पूरी करने के बाद अनामिका UPSC की तैयारी के लिए दिल्ली गईं। इस दौरान उन्होंने बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) की 65वीं परीक्षा दी और 8वीं रैंक हासिल की, लेकिन उनका असली सपना UPSC पास करके IAS बनने का था।

सिविल सेवा परीक्षा में दो बार असफल होने के बावजूद अनामिका ने हार नहीं मानी और लगातार प्रयास जारी रखे। आखिरकार 2020 की परीक्षा में उन्होंने 348वीं रैंक हासिल कर सफलता पाई। एक साल की ट्रेनिंग के बाद 2021 में उनकी नियुक्ति उत्तराखंड कैडर में IAS अधिकारी के रूप में हुई।

गोरखपुर में हुई धूमधाम भरी शादी

उत्तर प्रदेश के गोरखपुर में अनामिका और प्रवीण ने धूमधाम से शादी रचाई। वर्तमान में IAS प्रवीण कुमार बिहार के नालंदा जिले के हिलसा अनुमंडल में अनुमंडल पदाधिकारी (SDM) के पद पर कार्यरत हैं, जबकि IAS अनामिका सिंह उत्तराखंड के गढ़वाल जिले में SDM के रूप में सेवाएं दे रही हैं। इन दोनों की कहानी साबित करती है कि मेहनत और समर्पण के साथ कोई भी अपने सपनों को साकार कर सकता है।

More from Filmibeat

Read more about: bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X