सुहागरात में रोमांस करने के बजाय दूल्हे ने पकड़ा दी प्रेग्नेंसी किट, फिर जो हुआ वो जानकर हो जाएंगे हैरान

Viral News

Viral News: उत्तर प्रदेश के रामपुर जिले में एक अजीबोगरीब मामला सामने आया है। यहां हाल ही में एक शादी हुई थी और पहली रात को अपनी दुल्हन के साथ क्वालिटी टाइम बिताने की बजाय दूल्हे ने पहली ही रात में ऐसा काम किया कि सब हैरान रह गए।

सुहागरात में थमाई प्रेग्नेंसी किट

शादी की पहली रात में दूल्हे ने अपनी पत्नी को प्रेग्नेंसी किट थमा दी और कहा कि वो टेस्ट करके बताए कि वो प्रेग्नेंट है या नहीं। ये देखकर दुल्हन भी गुस्से से तिलमिला उठी और उसने तुरंत अपने माता-पिता को फोन कर दिया और सारी बात बता डाली। बस कुछ समय बाद दुल्हन के माता-पिता अपनी बेटी के ससुराल आ धमके और फिर शुरू हुआ हंगामा।

दुल्हन ने किया खूब हंगामा

खबरों के मुताबिक, जब शादी के बाद दुल्हन पहली बार अपने ससुराल आई, तो गर्मी और थकान की वजह से उसे चक्कर आने लगे। यह देखकर दूल्हा घबरा गया। उसने यह बात अपने दोस्तों से शेयर की, जिन्होंने मजाक में कह दिया कि दुल्हन कहीं पहले से प्रेग्नेंट तो नहीं। दूल्हा इस बात को लेकर और परेशान हो गया और तुरंत जाकर नजदीकी मेडिकल स्टोर से एक प्रेग्नेंसी टेस्ट किट ले आया। इसके बाद उसने दुल्हन से टेस्ट करने के लिए कहा, जिससे दुल्हन काफी ज्यादा भड़क गई। उसे लगा कि उस पर शक किया जा रहा है। गुस्से में उसने अपने परिवार को सब कुछ बताया।

गांव में बैठी पंचायत

घटना के बाद दोनों परिवारों में काफी बहस और तनाव हुआ। मामला बढ़ता देख गांव के कुछ लोगों ने बीच-बचाव किया और पंचायत बुलाई गई। करीब दो घंटे तक चली पंचायत में दूल्हे ने सबके सामने अपनी गलती मानी और दुल्हन और उसके परिवार से माफी भी मांगी। साथ ही उसने वादा किया कि आगे से वो इस तरह का ऐसा कोई कदम नहीं उठाएगा।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X