Nepal Viral Video- वित्त मंत्री पर फूटा पब्लिक का गुस्सा, आक्रोशित भीड़ ने पानी में दौड़ा दौड़ाकर पीटा

Nepal Viral Video- नेपाल में इस वक्त जो बवाल मचा हुआ है उसको पूरी दुनिया देख रही है। पड़ोसी मुल्क इंडिया में इन घटनाओं को लेकर सटे इलाकों में हाई एलर्ट की स्थिति है। हाल ही में आक्रोशित भीड़ ने बड़ा कदम लिया और नेपाल के राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और मंत्रियों के घरों को आग लगा दी।
इसके अलावा एक वीडियो सामने आया है जो कि किसी भी देश की स्थिति को चीख चीखकर बयान कर रहा है। दरअसल राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री के अलावा लोगों के अंदर सबसे ज्यादा गुस्सा वित्त मंत्री को लेकर है।
वायरल हो रहे वीडियो में नेपाल के वित्त मंत्री को भीड़ दौड़ा दौड़ाकर पीटती हुई नजर आ रही है। इस तरह के नजारे आपने शायद ही कभी देखा होगा।
वित्त मंत्री को पीटा
भीड़ इस तरह से अपना आपा खो बैठी है कि सत्ता पक्ष का कोई भी मंत्री उनके हाथ लगा तो अंजाम यही होने वाला है। नेपाल लगातार बढ़ रही मंहगाई के बाद भीड़ आग बबूला है। वायरल हो रहे इस वीडियो में नेपाल के वित्त मंत्री जिनका नाम बिश्नू प्रसाद पाउडेल है वो भागते हुए नजर आ रहे हैं और पानी के अंदर घुस गए हैं। भीड़ वहां पर भी उनका पीछा नहीं छोड़ रही है। एक शख्स को उनके पीछे भागते हुए मारते देखा जा सकता है। वीडियो काफी विचलित करने वाला है और कानून व्यवस्था की धज्जियां उड़ाने वाला है। आक्रोशित जनता किसी की बात नहीं सुन रही है।
आ रहे हैं ऐसे कमेंट्स
इस वायरल हो रहे वीडियो में लगातार लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''वो दिन दूर नहीं ऐसा भी इंडिया में बहुत जल्दी होने वाला है।'' एक ने लिखा, ''ये वीडियो देखकर इंडिया के नेता टाइम पर सुधर जाएं।'' एक ने लिखा, ''सभी कांग्रेसी नेताओं के साथ भी ऐसा ही व्यवहार किया जाना चाहिए।'' एक ने लिखा, ''भारतीय राजनीतिक नेताओं और मंत्रियों के साथ जल्द ही ऐसा व्यवहार किया जाना चाहिए।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications