..................... Neha singh Kaun hain know who is neha singh amid galgotias university robot full controversy - Hindi Filmibeat

कौन है नेहा सिंह? अकेली मैडम ने हिला दी पूरी गलगोटिया यूनिवर्सिटी, अब ढूंढ रही दूसरी नौकरी

Who is Neha Singh Galgotias University: ग्रेटर नोएडा की गलगोटिया यूनिवर्सिटी की प्रोफेसर नेहा सिंह इन दिनों चर्चा में हैं क्योंकि एक रोबोट डॉग को बड़े AI समिट में यूनिवर्सिटी का अपना इनोवेशन बताकर पेश किया गया, लेकिन बाद में पता चला कि वह असल में चीन की कंपनी का तैयार किया हुआ मशीन है। इससे सोशल मीडिया पर बवाल खड़ा हो गया है। अब जानिए कौन हैं नेहा सिंह क्या है ये पूरा मामला।

Who is Neha Singh Galgotias University

नेहा सिंह कौन हैं?

नेहा सिंह गलगोटियास यूनिवर्सिटी में कम्युनिकेशन डिपार्टमेंट की प्रोफेसर और HOD (हेड ऑफ डिपार्टमेंट) हैं। वो नवंबर 2023 से यूनिवर्सिटी में काम कर रही हैं। इससे पहले उन्होंने शारदा यूनिवर्सिटी में असिस्टेंट प्रोफेसर के तौर पर पढ़ाया है। नेहा सिंह की एजूकेशन की बात करें तो MBA (डीवीवी इंदौर) और बी.कॉम (इलाहाबाद यूनिवर्सिटी) से किया है।

अपने LinkedIn प्रोफाइल में उन्होंने बताया है कि उन्हें लोगों से बात करना, बोलचाल और पब्लिक स्पीकिंग अच्छी तरह आती है और यही उनके काम का खास हिस्सा है।

रोबोट डॉग विवाद कैसे शुरू हुआ?

AI समिट में नेहा सिंह ने एक रोबोट डॉग "ओरियन" को यूनिवर्सिटी की इन-हाउस इनोवेशन कहते हुए बताया, यह कहकर कि यह यूनिवर्सिटी के सेंटर ऑफ एक्सीलेंस ने बनाया है। लेकिन वीडियो वायरल होने पर लोग पहचान गए कि यह वास्तव में चीनी कंपनी Unitree Robotics का Unitree Go2 मॉडल है- यानी वह मशीन यूनिवर्सिटी का खुद का रिसर्च प्रोडक्ट नहीं थी।

विवाद और सोशल मीडिया रिएक्शन

जैसे ही यह बात पता चली, सोशल मीडिया पर न सिर्फ नेहा सिंह बल्कि पूरी यूनिवर्सिटी की आलोचना होने लगी। कुछ लोगों ने कहा कि यह गलत जानकारी थी, तो कुछ ने यूनिवर्सिटी को अनुचित दावा करने वाला बताया। इसी विवाद के बीच कुछ ने LinkedIn पर दिख रहे उनके "Open to Work" बैनर को देखकर यह अफवाह फैलाना शुरू कर दिया कि उन्हें नौकरी से हटा दिया गया है।

यूनिवर्सिटी की प्रतिक्रिया

यूनिवर्सिटी की ओर से जारी ऑफिशियल स्टेटमेंट में नेहा सिंह को कैमरा फ्रीक कहा गया है। उन्होंने विवाद के लिए माफी भी मांगी और कहा कि कोई जानबूझकर किसी चीज़ को गलत दिखाने की कोशिश नहीं थी।

अब स्थिति क्या है?

यूनिवर्सिटी ने स्पष्ट किया है कि नेहा सिंह को न तो निकाला गया है और न ही सस्पेंड किया गया है, मामले की जांच जारी है। नेहा सिंह ने खुद कहा है कि उनका इरादा कभी भी किसी को गुमराह करने का नहीं था, यह बस समय और बातचीत के दौरान गलतफहमी बन गई।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X