Watch: नीतू मैम ने उठा दिया खान सर की पत्नी का घूंघट, मना नहीं कर पाए खान सर भी

Khan Sir Neetu Singh Mam: खान सर के वेडिंग रिसेप्शन की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर कहर काट रही है। खान सर की शादी में नीतू मैम ने भी शिरकत की थी। नीतू मैम ने खान सर के रिसेप्शन का वीडियो सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है जो कि आग की तरह वायरल है। वीडियो में नीतू मैम दुल्हन का घूंघट हटाकर उनका दीदार करती दिखाई दे रही हैं।
अंग्रेजी वाली नीतू सिंह मैम भी दिल्ली से पटना आकर खान सर के रिसेप्शन में शामिल हुईं। स्टेज पर पहुंच कर फोटो भी खिंचवाई, इस दौरान 'मिसेज खान' के कान में उन्होंने कुछ कहा, इसके बाद खान सर खिलखिलाकर हंसने लगे। सोशल मीडिया पर खान सर और नीतू मैम के इस वीडियो को खूब प्यार मिल रहा है।
रिसेप्शन पार्टी में पहली बार खान सर के परिवार और रिश्तेदार दुनिया के सामने आए। खान सर और उनकी पत्नी मेहमानों का स्वागत करने के लिए मंच पर मौजूद थीं। खान सर की पत्नी एएस खान घूंघट में ही सभी लोगों से मिल रही थीं। इसी दौरान अंग्रेजी की फेमस टीचर नीतू सिंह मैम भी स्टेज पर खान सर को बधाई देने पहुंचीं।
खान सर, उनकी पत्नी एएस खान और खान सर की माता जी ने उनका अभिवादन किया। खान सर से मिलने के बाद नीतू मैम ने खान सर की पत्नी की ओर मुखातिब हुईं। इसके बाद उन्होंने उनके कान में कुछ कहा, जिसके बाद खान सर खिलखिला कर हंसने लगे। खान सर की पत्नी भी अपनी हंसी रोक नहीं पाईं। इसके बाद पूरा माहौल खुशनुमा हो गया।


Click it and Unblock the Notifications