VIDEO: 'पति ने बाऊंसर्स हायर कर मुझे पिटवाया', पहली बार नीतू मैम बताया कोचिंग सेंटर का वो मंजर..

Neetu Mam Husband Fight: देश के सबसे लोकप्रिय टीचर्स में खान सर और विकास दिव्यकीर्ति के साथ साथ नीतू मैम भी काफी मशहूर हैं। नीतू मैम जितनी अच्छी टीचर है उतनी ही अच्छी इंसान भी मानी जाती हैं। नीतू मैम अपने प्रोफेशनल लाइफ में कई ऊंचाईयों को छू चुकी है लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी पर्सनल लाइफ दर्द से भरी रही है। इसका खुलासा खुद नीतू मैम ने अपने आप किया है। इंस्टाग्राम पर वायरल हो रहे एक वीडियो में नीतू मैम अपनी लाइफ के बुरे चैप्टर के बारे में बात करती दिखाई दे रही हैं।
नीतू मैम एक एंटरप्रेन्योर, ऑर्थर व इंग्लिश के फेमस टीचर हैं। ये मजाकिया अंदाज में खुद को 'SSC की डॉन' मानती हैं। नीतू मैम के वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल है। आज हम नीतू मैम की लाइफ के सबसे बुरे टाइम के बारे में आपको बताने जा रहे हैं।
झारखंड से दिल्ली आने के बाद नीतू मैम ने साल 2005 में अपनी पहली कोचिंग की नींव रखी। साल 2006 में नीतू सिंह की राजीव सौमित्र से शादी हुई थी। नीतू और राजीव दिल्ली पैरामाउंट कोचिंग सेंटर चलाते थे। शादी के बाद नीतू सिंह ने अपनी पुस्तक English Volume 1 लॉंच की, जो प्रतियोगी परीक्षाओं की श्रेणी में अभी तक की 'बेस्ट सेलर' बुक रही है। नीतू सिंह की कोचिंग कंपनी का टर्नओवर उस समय 200 करोड़ तक पहुंच गया था।
दिल्ली में मुनिरका समेत कई जगहों पर संचालित पैरामाउंट कोचिंग अच्छी चल रही थी, मगर राजीव और नीतू के वैवाहिक रिश्तों में दरार आ चुकी थी। 5 अगस्त 2015 की दोपहर को नीतू सिंह सेंटर पहुंची तो पति ने उनको लेडी बाउंसर से पिटवाया। उस वक्त नीतू सिंह पैरामाउंट की डायरेक्टर थीं। एक इंटरव्यू में नीतू ने कहा था कि वह पैरामाउंट की न केवल डायरेक्टर बल्कि फाउंडर भी थी। उसके पास 50 प्रतिशत शेयर होल्डर थीं। इसके बावजूद नहीं अंदर जाने से रोका और कोचिंग से बाहर निकाल दिया।
पति ने बाउंसरों से पिटवाया तो नीतू सिंह पूरी तरह टूट गई थी, मगर हिममत रखी और खुद को बिखरने नहीं दिया। फिर साल 2015 में दिल्ली मुखर्जी नगर में नीतू सिंह ने नए कोचिंग केडी कैम्पस की नींव रखी। केडी नाम अपने स्वर्गीय पिता किशोर देव के नाम के शुरुआती अक्षर हैं। KD Campus ने सरकारी नौकरी की तैयारी करने वाले के बीच बहुत कम समय में ही अपनी पहचान बना ली। SSC के तो यहां से टॉपर तक निकलने लगे।
साल 2020 में लॉकडाउन के दौरान केडी कैम्पस को भी बंद करना पड़ा। इस मुश्किल वक्त में भी नीतू मैम ने हौसला बनाए रखा। लॉकडाउन में नीतू मैम ने ऑनलाइन कंपनी KD Live की स्थापना की और ऑनलाइन पढ़ाना शुरू किया। अभी केडी लाइव Youtube चैनल के 1.71M subscribers हो चुके हैं। नीतू मैम से पढ़ाए हजारों स्टूडेंट सरकारी नौकरी लग चुके हैं। पढ़ाने के अलावा नीतू मैम हर माह जरूरतमंद परिवार, अनाथ व बुजुर्गों की मदद करती हैं।


Click it and Unblock the Notifications











