नीरज चोपड़ा के कारण पत्नी हिमानी मोर ने छोड़ी डेढ़ करोड़ की यूएस में नौकरी, अब घर बैठे करेंगी ये काम

Neeraj Chopra Himani Mor

Neeraj Chopra Himani Mor: हरियाणा के गोल्डन बॉय नीरज चोपड़ा की पत्नी हिमानी मोर अब टेनिस रैकेट छोड़कर बिज़नेस की कमान संभालेंगी। उन्होंने अमेरिका की साउथ-ईस्टर्न लुइसियाना यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स मैनेजमेंट में पढ़ाई की है।इसके साथ ही, हिमानी ने न्यू हैम्पशायर स्थित फ्रैंकलिन पियर्स यूनिवर्सिटी से स्पोर्ट्स एंड फिटनेस मैनेजमेंट और एचआर मैनेजमेंट में डबल एमबीए की डिग्री हासिल की है। अमेरिका में वे पार्ट टाइम सहायक कोच और महिला टेनिस टीम की प्रबंधक के रूप में भी कार्य कर चुकी हैं।

सोनीपत निवासी हिमानी के पिता चांद मोर ने दैनिक भास्कर को बताया कि मई में हिमानी ने अमेरिका से अपनी डिग्री पूरी की है। उनका खुद का निर्णय है कि शादी के बाद वह टेनिस नहीं खेलेंगी, बल्कि स्पोर्ट्स से जुड़े बिज़नेस को आगे बढ़ाएंगी। इसी कारण उन्होंने डेढ़ करोड़ रुपये के जॉब ऑफर को भी ठुकरा दिया।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, टोक्यो ओलंपिक के बाद से चैंपियन नीरज चोपड़ा की ब्रांड वैल्यू में जबरदस्त इजाफा हुआ है, जो अब 335 करोड़ रुपये से अधिक हो गई है। वह सिर्फ एंडोर्समेंट्स से ही हर साल 4 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर रहे हैं। इसी वर्ष ऑडी इंडिया ने उन्हें अपना ब्रांड एम्बेसडर बनाया है।इसके अलावा, नीरज कई अंतरराष्ट्रीय और घरेलू ब्रांड्स का प्रचार करते हैं, जो उनकी आय का एक अहम स्रोत है। उनके खेल प्रदर्शन को देखते हुए, साल 2016 में भारतीय सेना ने उन्हें सीधे जूनियर कमीशंड ऑफिसर (JCO) के पद पर नियुक्त किया था।

टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने जेवलिन थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था, जबकि पेरिस ओलंपिक 2024 में उन्होंने सिल्वर मेडल अपने नाम किया। अब उनके नाम पर भी स्पोर्ट्स इवेंट आयोजित होने लगे हैं। 5 जुलाई 2025 को बेंगलुरु में "नीरज चोपड़ा क्लासिक जेवलिन थ्रो" का आयोजन हुआ।

अपने नाम से आयोजित इस वर्ल्ड-लेवल इवेंट में नीरज खुद भी मौजूद थे। यह कार्यक्रम JSW स्पोर्ट्स समूह के सह-प्रायोजन में हुआ, जिसमें हिमानी भी शामिल हुईं। नीरज के पिता चांद मोर ने बताया कि अब इस इवेंट को हर साल आयोजित करने की योजना है। इस बार नीरज ने इसमें होस्ट और प्रतिभागी दोनों की भूमिका निभाई।

हिमानी के टेनिस स्टार बनने से लेकर उनकी सीक्रेट शादी तक की कहानी काफी दिलचस्प है।सोनीपत में टेनिस खेल का जाना-माना नाम रहीं हिमानी मोर ने अपने चचेरे भाई नवीन मोर से प्रेरणा लेकर खेलना शुरू किया और टेनिस को अपना करियर चुना। जून 1999 में जन्मी हिमानी को खेल का हुनर परिवार से ही विरासत में मिला। हालांकि, परिवार की इच्छा थी कि वह टेनिस के बजाय कबड्डी, कुश्ती या मुक्केबाज़ी को अपनाएं।हिमानी ने चौथी कक्षा से ही टेनिस खेलना शुरू कर दिया था और खेल के सभी गुर अपनी मां मीना मोर से सीखे, जो खुद एक पीटीआई रही हैं।

हिमानी ने साल 2018 में टेनिस में डेब्यू किया और पहले ही साल अपने करियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हासिल कर ली। ऑल इंडिया टेनिस एसोसिएशन (AITA) की राष्ट्रीय रैंकिंग में उन्होंने सिंगल्स में 42वीं और डबल्स में 27वीं पोजीशन प्राप्त की।मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, हिमानी लगभग 14 हफ्तों तक AITA महिला डबल्स रैंकिंग में टॉप-30 में बनी रहीं। उन्होंने वर्ल्ड यूनिवर्सिटी गेम्स में भारत का प्रतिनिधित्व भी किया था। उनकी टेनिस यात्रा दिल्ली यूनिवर्सिटी के समय शुरू हुई और बाद में अमेरिका में भी सक्रिय रूप से खेल जारी रखा।

सीक्रेट शादी और रिसेप्शन का इंतज़ार

इस साल 14 से 16 जनवरी के बीच नीरज और हिमानी ने हिमाचल के सोलन स्थित एक रिसॉर्ट में गुपचुप तरीके से शादी की। इस समारोह में केवल परिवार के सदस्य और बेहद करीबी लोग ही मौजूद थे। बाद में सोशल मीडिया पर आई तस्वीरों से शादी की चर्चा फैल गई। हिमानी के पिता चांद सिंह ने बताया कि शादी के तुरंत बाद दोनों अमेरिका चले गए थे। जाते समय हिमानी मायके आई थी, लेकिन उसके बाद से 7 महीने से वह मायके नहीं लौटी है।

नीरज के सोनीपत में होने वाले रिसेप्शन को लेकर उनके पिता चांद ने बताया कि लगातार टूर्नामेंट्स के कारण कार्यक्रम तय नहीं हो पा रहा है, क्योंकि नीरज का शेड्यूल काफी व्यस्त है। फिलहाल हिमानी यूरोप में नीरज के साथ रह रही हैं।नीरज को सुबह-शाम अभ्यास करना होता है, वहीं हिमानी उनकी डाइट और ग्राउंड प्रैक्टिस का पूरा मैनेजमेंट संभाल रही हैं। नीरज इन दिनों सितंबर में स्विट्जरलैंड के ज्यूरिख में होने वाली डायमंड लीग की तैयारी में जुटे हैं। इसके बाद वह वर्ल्ड चैंपियनशिप में हिस्सा लेंगे।

पिता ने बताया कि शादी के बाद से रिसेप्शन पार्टी के लिए कई बार प्लानिंग की गई, लेकिन अब तक तारीख तय नहीं हो पाई है। दोस्त और रिश्तेदार भी लगातार पूछते रहते हैं, मगर बेटा नीरज को ही फुरसत नहीं मिल रही। उनका कहना है कि जब नीरज अपने सभी इवेंट्स से खाली होंगे, तभी रिसेप्शन की डेट फाइनल हो सकती है।

मजाकिया अंदाज में चांद मोर बोले, "लगता है तब तक तो रिसेप्शन भी पुराना हो जाएगा।" हिमानी से बातचीत के बारे में उन्होंने बताया कि आखिरी बार हिमानी ने अपनी मां मीना मोर से करीब 25 दिन पहले बात की थी। अब वह भी काफी व्यस्त हो गई हैं।

More from Filmibeat

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X