..................... Neeraj Chopra conferred rank of Lieutenant Colonel Olympic medallist Neeraj Chopra with wife himani and parents - Hindi Filmibeat

शादी के 10 महीने बाद नीरज चोपड़ा के घर से आई गुड न्यूज़, लाल सूट में दिखीं पत्नी हिमानी मोर

Neeraj Chopra

Neeraj Chopra Lieutenant Colonel In Indian Army: भारत के गोल्ड मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा को अब टेरिटोरियल आर्मी में मानद लेफ्टिनेंट कर्नल की उपाधि दी गई है। गुरुवार को दिल्ली में आयोजित एक विशेष कार्यक्रम में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और थल सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी ने नीरज को यह सम्मान सौंपा।

समारोह के दौरान नीरज की मां सरोज देवी, पिता सतीश चोपड़ा, चाचा भीम चोपड़ा और पत्नी हिमानी मोर भी मौजूद रहे। यह पल नीरज और उनके परिवार के लिए बेहद गर्व का क्षण था।

कैसे शुरू हुआ सेना से नीरज का रिश्ता

नीरज हरियाणा के पानीपत जिले के खंडरा गांव के रहने वाले हैं। उन्होंने साल 2016 में भारतीय सेना में नायब सूबेदार के पद पर भर्ती होकर अपनी सैन्य यात्रा शुरू की थी। सेना में रहते हुए ही उन्होंने खेल में अपने प्रदर्शन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया।

टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड जीतने के बाद उन्हें सेना की ओर से 'परम विशिष्ट सेवा पदक' दिया गया। इसके बाद साल 2022 में उन्हें सूबेदार मेजर के पद पर पदोन्नति मिली।

मानद उपाधि कब और क्यों दी गई

भारतीय सेना ने नीरज को 14 मई 2025 को टेरिटोरियल आर्मी में लेफ्टिनेंट कर्नल (मानद) की उपाधि देने की घोषणा की थी। यह उपाधि उन्हें खेल के क्षेत्र में असाधारण योगदान और देश के प्रति समर्पण के लिए दी गई है। रक्षा मंत्रालय की अधिसूचना के अनुसार, यह उपाधि 16 अप्रैल 2025 से प्रभावी मानी जाएगी। इसका मतलब यह है कि नीरज अब औपचारिक रूप से भारतीय सेना के मानद अधिकारी बन गए हैं।

Read more about: neeraj chopra bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X