क्या नीम करौली बाबा सच में हनुमान जी के अवतार थे? जगद्गुरु रामभद्राचार्य ने बताया चौंकाने वाला सच!

Neem Karoli

Neem Karoli Baba Hanuman avatar: नीम करौली बाबा का नाम आज देश और विदेश में श्रद्धा, भक्ति और रहस्य का प्रतीक बन चुका है। उनके लाखों फॉलोवर्स हैं, जिनमें आम लोग ही नहीं, बल्कि स्टीव जॉब्स, मार्क जुकरबर्ग और क्रिकेटर विराट कोहली जैसी हस्तियां भी शामिल हैं।

बाबा के जीवन से जुड़े चमत्कार और उनके स्पिरिचुअल एक्सपीरिएंस को लेकर कई मान्यताएं प्रचलित हैं। इसी बीच एक सवाल अक्सर उठता है- क्या नीम करौली बाबा असलियत में हनुमान जी के अवतार थे?

जगद्गुरु रामभद्राचार्य की राय

हाल ही में इस सवाल पर जगद्गुरु रामभद्राचार्य (Jagadguru Rambhadracharya) जी ने अपनी राय रखी। उन्होंने कहा कि नीम करौली बाबा (Neem Karoli Baba) के प्रति लोगों की श्रद्धा बहुत गहरी है और कई भक्त उन्हें हनुमान जी का अवतार मानते हैं। लेकिन यह पूरी तरह से श्रद्धा का विषय है और इसे प्रमाणित करना आसान नहीं है।

रामभद्राचार्य जी ने साफ किया, "हनुमान जी को अब अवतार लेने की जरूरत नहीं है। चारों युगों में हनुमान जी की शक्ति हमेशा मौजूद है। समर्थ गुरु रामदास जी पर उनकी कृपा थी और नीम करौली बाबा पर भी। उन्हें अवतार कहना अतिशयोक्ति होगा।"

नीम करौली बाबा के चमत्कार और सेवा भाव

रामभद्राचार्य जी ने आगे बताया कि नीम करौली बाबा के जीवन में दिखाए गए चमत्कार और सेवा की भावना निश्चित रूप से दिव्य थी। लेकिन किसी संत को भगवान का अवतार कहना केवल श्रद्धा के आधार पर संभव है, वैज्ञानिक या शास्त्रीय सबूतों से नहीं।

कौन थे नीम करौली बाबा

नीम करौली बाबा हमेशा साधारण जीवन जीते। वे लोगों की मदद करते और हनुमान जी की भक्ति में लीन रहते। उनके आश्रमों में आज भी हनुमान जी की पूजा प्रमुख रूप से होती है। उनका अनुसरण करने वाले मानते हैं कि बाबा में हनुमान जी की शक्ति थी और उन्होंने कई ऐसे चमत्कार किए जो सामान्य इंसान की क्षमता से परे थे।

Read more about: viral news
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X