Cannes 2025 में नैंसी त्यागी का लुक देख बगले झांक रहे हैं फैशन डिजाइनर्स, सीलमपुर से खरीदा कपड़ा और खुद सिला

Nancy Tyagi Cannes

Nancy Tyagi Cannes Film Festival 2025: कान्स फिल्म फेस्टिवल 2025 से जहां हर किसी को ग्लैमरस लुक्स का इंतजार रहता है तो वहीं इसी बीच एक बार फिर से दिल्ली की नैंसी त्यागी छा गई हैं। नैंसी त्यागी एक बार फिर से कान्स में अपने हुनर का जलवा बिखेरती दिखाई दे रही हैं और अब उनकी तस्वीरें और वीडियो जमकर वायरल हो रहे हैं।

पिछले साल भी नैंसी ने इंटरनेश्नल फिल्म फेस्टिवल में अपने ग्लैमरस लुक से लोगों चौंका दिया था। इस बार भी उन्होंने अपने गाउन को एकदम यूनीक तरह से डिजाइन किया, जो सिल्वर रंग का था और इसकी बनावट किसी प्रिंसेस फ्लोरल गाउन की तरह थी।

नैंसी ने कान्स में दूसरी बार हिस्सा लिया और इस बार वो पहले से भी ज्यादा कॉन्फिडेंट और स्टाइल में नजर आईं। फैशन ब्लॉगर सूफी मोतीवाला ने इंस्टाग्राम पर नैंसी की रेड कार्पेट क्लिप्स शेयर करते हुए उन्हें 'द डॉल ऑफ द कान्स फिल्म फेस्टिवल' का नाम दिया और कहा कि "ये उनका दूसरा शानदार प्रदर्शन है, अब तो वो प्रोफेशनल लगती हैं और अपने हर पल को एंजॉय कर रही हैं।" सूफी ने ये भी बताया कि नैंसी ने जिस कपड़े से ये गाउन बनाया है, वह दिल्ली के उत्तर-पूर्वी इलाके सीलमपुर से खरीदा गया था।

नैंसी ने अपने इस गाउन को एक्सेसराइज करने में भी कोई कसर नहीं छोड़ी। उन्होंने सिल्वर नेल आर्ट के साथ स्टेटमेंट ज्वेलरी पहनी जिसमें एमराल्ड कट स्टोन से सजे लटकते हुए ईयररिंग्स और रिंग्स शामिल थे। उनके बालों को बीच में से मांग निकालकर ट्विस्टेड लुक में स्टाइल किया गया था, जो उनके लुक को और भी खूबसूरत बना रहा था।

वहीं, मेकअप में उन्होंने सिल्वर स्मोकी आईज़, विंग्ड आईलाइनर, मस्कारा से सजी पलकों, शेप्ड आइब्रो, पिंक टिंट गाल, ब्राउन लिप टिंट और सटल कंटूरिंग के साथ अपने लुक को पूरा किया। नैंसी की यह रेड कार्पेट अपीयरेंस न सिर्फ उनके फैशन सेंस को दर्शाती है बल्कि यह भी दिखाती है कि कैसे एक साधारण लड़की अपने टैलेंट और मेहनत से ग्लोबल स्टेज पर अपनी पहचान बना सकती है। उनकी ये सफलता हर उस युवा के लिए प्रेरणा है जो सपने देखने के साथ-साथ उन्हें पूरा करने का जज्बा भी रखता है।

Read more about: nancy tyagi cannes bollywood
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X