लाखो मे एक एक आउटफिट बेच रही नैंसी त्यागी, महंगी ड्रेस के मामले में मनीष मल्होत्रा-सब्यसाची को भी छोड़ा पीछा

Nancy Tyagi Outfits: फैशन इंफ्लुएंसर नैन्सी त्यागी उत्तर प्रदेश के बड़नवा गांव से ताल्लुक रखती हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर अपने "आउटफिट्स फ्रॉम स्क्रैच" सीरीज से लोकप्रियता हासिल की, जिसमें वो दिल्ली की मार्केट्स से कपड़े खरीदकर सेलिब्रिटी-इंस्पायर्ड आउटफिट्स तैयार करती नजर आईं। उनकी क्रिएटिविटी और जमीन से जुड़ा अंदाज़ लोगों को खूब पसंद आया। उनका ब्रेकथ्रू मोमेंट 77वें कान्स फिल्म फेस्टिवल में आया, जहां उन्होंने अपने खुद के डिज़ाइन किए हुए आउटफिट में वॉक किया। अब एक बार फिर वो चर्चा में हैं। दरअसल, खबरे हैं कि नैंसी त्यागी अपने एक आउटफिट को 70,000 रुपये में बेच रही हैं।
नैन्सी त्यागी ने अपना एक आउटफिट 70,000 रुपये की बेहद महंगी कीमत पर बेचा, जिसकी खबर सामने आते ही सोशल मीडिया पर जबरदस्त बहस छिड़ गई। रेडिट पर एक पोस्ट तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें दावा किया गया है कि नैन्सी ने अपना एक डिजाइन किया हुआ आउटफिट 70,000 रुपये में बेचा है। नैन्सी एक मेहनती, प्रतिभाशाली और जमीन से जुड़ी सेल्फ-मेड पर्सनालिटी के तौर पर जानी जाती हैं। हालांकि, इस वक्त उनकी यही छवि लोगों को कुछ खास रास नहीं आ रही, क्योंकि उनके आउटफिट की कीमत ने यूज़र्स को हैरान कर दिया है।
एक रेडिट यूज़र ने तंज कसते हुए लिखा, "ये फंगस वाला कैप्सिकम जैसा आउटफिट खरीद कौन रहा है वैसे?" तो वहीं दूसरे ने मजाक में कहा, "नहीं, ये तो उलटी ब्रोकोली है। वो इसे 75 हज़ार में बेच सकती है क्योंकि ये उसकी मम्मी का फेवरेट कलर है।" एक यूज़र ने तो यहां तक कह दिया कि यह ड्रेस यूनिक भी नहीं है, और एक रेफरेंस इमेज शेयर करते हुए लिखा, "यह तो ओरिजिनल डिज़ाइन भी नहीं है। अगर आप इसकी रिवर्स इमेज सर्च करें तो यह Pinterest का काफी पॉपुलर डिज़ाइन निकलता है।"
जहां कई लोगों ने नैन्सी को एक टैलेंटेड सिलाई करने वाली (सीमस्ट्रेस) माना, वहीं आलोचकों को उन्हें "डिज़ाइनर" कहे जाने पर आपत्ति रही, क्योंकि उनके अनुसार न तो डिज़ाइनों में ओरिजिनैलिटी थी और न ही उनके पास फैशन डिज़ाइन की कोई औपचारिक शिक्षा। सिंगर नेहा भसीन ने इंस्टाग्राम स्टोरीज के ज़रिए नैन्सी त्यागी पर आरोप लगाया कि उन्होंने कान्स फिल्म फेस्टिवल में दूसरी बार शिरकत करते हुए जो गाउन पहना था, उसे खुद सिलने का झूठा दावा किया। नेहा ने अपनी एक पुरानी परफॉर्मेंस की तस्वीर शेयर की, जिसमें उन्होंने मिलती-जुलती ड्रेस पहनी हुई थी।
नेहा ने अपनी स्टोरी में ये भी साफ किया कि नैन्सी का अपने लिए वैसा आउटफिट बनाना गैरकानूनी नहीं है। लेकिन उन्होंने इशारों-इशारों में यह भी कहा कि नैन्सी दूसरों के डिज़ाइनों को कॉपी कर उन्हें अपना बताकर बेच रही हैं और उससे पैसे कमा रही हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नैन्सी ने यही काम कान्स 2025 में भी किया और उस आउटफिट को अपना ओरिजिनल डिज़ाइन बताने की कोशिश की। नेहा ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज़ में यह सब शेयर करते हुए लिखा, "ये कॉर्सेट तो कुछ ज्यादा ही जाना-पहचाना लग रहा है, हम्म्म्म। बस सोच रही हूं एकदम वही-वही सा है।"
जब स्टाइलिस्ट सुरभि गुप्ता ने नैन्सी त्यागी पर डिज़ाइन चोरी करने का आरोप लगाया
सुरभि गुप्ता, जो कि द सोर्स बॉम्बे की संस्थापक और एक स्टाइलिस्ट हैं, उन्होंने एक इंटरव्यू में दावा किया था कि नैन्सी त्यागी का कान्स वाला आउटफिट असल में उनके स्टोर से लिया गया था। सुरभि ने बताया कि नैन्सी ने यह दावा किया था कि उन्होंने वह ड्रेस खुद सिली है, लेकिन सुरभि को इस दावे में कोई सच्चाई नज़र नहीं आई।
उन्होंने आगे बताया कि नैन्सी ने वह ड्रेस उनके स्टोर से 25,000 रुपये में खरीदी थी, और कहा: "उसने वह ड्रेस खरीदी है, तो उसे उसके साथ जो करना है कर सकती है। लेकिन डिज़ाइन हमारा है। यह कोई बार्टर या कोलैबोरेशन नहीं था। उसने खुद यह ड्रेस नहीं सिली है, जैसा कि वह दावा कर रही है। जो केप उसने पहना था, वह मेरी नहीं है शायद वो उसने खुद बनाई हो, ऐसा लगता है।"


Click it and Unblock the Notifications














