कौन थी नैन्सी ग्रेवाल? पंजाबी हसीना जिसकी चाकू गोद गोदकर बिछा दी लाश, घर में घुसकर किया ये काम
Nancy Grewal Killed: कनाडा के ओंटारियो प्रांत के लासेल इलाके में मंगलवार रात 45 साल की नैन्सी ग्रेवाल की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। पुलिस को रात करीब 9:30 बजे टॉड लेन के 2400 ब्लॉक से हमले की सूचना मिली थी।

दो घरों को बनाया गया क्राइम सीन
पुलिस जब मौके पर पहुंची तो इलाके को घेर लिया गया। जांच के दौरान दो घरों को क्राइम सीन घोषित किया गया। पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।
विंडसर की रहने वाली थीं नैन्सी
नैन्सी ग्रेवाल विंडसर की रहने वाली थीं और सोशल मीडिया पर काफी सक्रिय थीं। उनके पोस्ट और वीडियो अक्सर चर्चा में रहते थे।
राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर रखती थीं खुलकर राय
नैन्सी पंजाब से जुड़े राजनीतिक और धार्मिक मुद्दों पर खुलकर अपनी बात कहती थीं। वह खालिस्तानी समूहों और कनाडा की ट्रूडो सरकार की भी आलोचना करती थीं।
#BREAKINGNEWS #Cdnpoli #Canada #Punjab #India
— Sameer Kaushal 🇨🇦❤🇮🇳 (@itssamonline) March 5, 2026
🇨🇦 NANCY GREWAL (45) Windsor resident, was killed in a stabbing incident Tuesday night in LaSalle, Ontario. Police responded to the 2400 block of Todd Lane at approximately 9:30 p.m., later securing a crime scene spanning two homes.… pic.twitter.com/zuR2NbAgaf
भारत-कनाडा मुद्दों पर भी थीं सक्रिय
हाल के समय में भारत और कनाडा के रिश्तों को लेकर चल रही बहस पर भी नैन्सी लगातार टिप्पणी कर रही थीं। इसी वजह से सोशल मीडिया पर उन्हें काफी ध्यान मिल रहा था।
हत्या की वजह अभी साफ नहीं
पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। फिलहाल यह साफ नहीं हुआ है कि हत्या के पीछे क्या वजह थी। अधिकारियों का कहना है कि हर पहलू से जांच की जा रही है।


Click it and Unblock the Notifications











