मदीना और अजमेर के बाद इस दरगाह में मुसलमानों ने प्रेमानंद महाराज लिए चढ़ाई चादर, मांगी ये मन्नत

Dada Miyan Dargah Premanand Maharaj: प्रेमानंद महाराज जब से बीमार हुए हैं उनको लेकर लोगों की दीवानगी सामने आई है। ना सिर्फ हिंदू बल्कि कई मुसलमानों ने भी उनको लेकर दुआएं की हैं।
क्या मदीना और क्या अजमेर दरगाह.. हर जगह उनको लेकर लेकर मुस्लिम प्रार्थनाएं कर रहे हैं। अब एक और वीडियो सामने आया है जिसमें कुछ लोग बाबा जी के लिए चादर चढ़ाते हुए नजर आ रहे हैं।
ये वीडियो सीधे लखनऊ से वायरल हो रहा है। बता दें कि ये वीडियो लखनऊ की दादा मियां दरगाह से वायरल हो रहा है जिसमें कुछ मुस्लिमों को चादर चढ़ाते हुए देखा जा रहा है। इस वीडियो में चादर के साथ साथ प्रेमानंद महाराज की तस्वीर को देखा जा सकता है।
अजमेर और मदीना का वीडियो..
लखनऊ की दादा मियां दरगाह से पहले इलाहाबाद के एक मुसलमान ने मदीना में जाकर प्रेमानंद महाराज के लिए दुआ मांगी थी और उनके अच्छे स्वास्थ्य की कामना की थी। हालांकि इसके बाद उनको काफी ट्रोल किया गया था। इसके बाद ख्वाजा गरीब नवाज अजमेर में प्रेमानंद महाराज के लिए प्रार्थना की गई थी जिसका वीडियो भी सबने देखा था। अब लखनऊ की दादा मियां दरगाह के इस वीडियो के सामने आने के बाद लोग कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।
क्या बोले लोग?
प्रेमानंद महाराज किडनी की समस्या से पीड़ित हैं और कई वर्षों से उनकी दोनों किडनियां खराब हैं। लखनऊ की दादा मियां दरगाह के इस वीडियो को देख यूजर ने लिखा, ''भाइयों ऐसे महापुरुषों का पृथ्वी पर होना बहुत जरूरी है,भगवान सुन लो हम सबकी पुकार।'' एक ने लिखा, ''आपका बहुत बहुत धन्यवाद...जो आपने मेरे आराध्य मेरे गुरु को स्वस्थ होने की कामना की है।'' एक ने लिखा, ''या अल्लाह, प्रेमानंद जी महाराज को सेहत, सुकून और लंबी उम्र अता फरमा।'' एक ने लिखा, ''हमारे बाबा हैं ही ऐसे सभी के दिल पर राज करते हैं।'' फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications