..................... Muslim bride sang 'Saiyara' in front of the groom, her voice is like real singer - Hindi Filmibeat

Viral Video: मुस्लिम दुल्हन ने दूल्हे के सामने गाया 'सैयारा' सॉन्ग, आवाज ऐसी की असली सिंगर समझ कंफ्यूज हुए लोग

Muslim Bride

Muslim Bride Sung Saiyaara song for Groom: सैयारा भले ही थिएटर्स से हट चुकी है लेकिन इसकी दीवानगी कम होने का नाम नहीं ले रही है। आए दिन किसी ना किसी तरह से इस फिल्म के गाने सामने आ ही जाते हैं और लोग उनको आज भी एंजॉय कर रहे हैं।

इस वक्त एक ऐसा ही वीडियो सामने आया है जिसको देखकर लोग हैरान होने वाले हैं। ये वीडियो किसी शादी का है और इसमें दुल्हन को दूल्हे के लिए गाना गाते हुए देखा जा सकता है।

इस वीडियो में शांत खड़े दूल्हे की तरफ बढ़ रही दुल्हन ने माइक से सैयारा फिल्म का टाइटल ट्रैक गाना शुरु किया। सामने खड़े दूल्हे राजा लगातार मु्स्कुरा रहे हैं। लड़की के घरवाले और बाराती भी खुश हो रहे हैं।

शानदार आवाज..

दुल्हन जब सैयारा का फीमेल वर्जन गाना शुरु करती है तो पहले ऐसा लगता है कि वो सिर्फ कॉपी कर रही है और पीछे से किसी ने ओरिजनल गाना प्ले किया हुआ है। हालांकि ऐसा नहीं है दुल्हन की आवाज काफी शानदार है और आप पूरा वीडियो देखने पर मजबूर हो जाएंगे। आसपास खड़ी महिलाओं के आउटफिट से साफ समझ में रहा है कि शादी किसी मुस्लिम परिवार की है। यही कारण है कि ये वीडियो और भी तेजी से वायरल हो रहा है।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

दु्ल्हन के इस गाने को सुनकर सोशल मीडिया पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं और उसकी जमकर तारीफ हो रही है। एक यूजर ने लिखा, ''गाना और आवाज़,बहुत ही शानदार।'' एक ने लिखा, ''उसकी आवाज़ बहुत अच्छी है। कुरान की आयत इससे कहीं ज़्यादा अच्छी होती।'' एक ने लिखा, ''हां खुदा पाक ये क्या हो रहा...एक वक्त ऐसा होता था...कि लड़की शादी का नाम सुनके पर्दे के पीछे शर्म से मुस्कुराती थी।'' एक ने लिखा, ''अल्लाह हिदायत दे।'' फिलहाल आप देखिए वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: saiyaara viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X