क्या जेल में करवा चौथ मनाएगी नीले ड्रम वाली मुस्कान? हत्यारिन पत्नी को लेकर आई चौकाने वाली खबर

Muskan Rastogi Karva Chauth: मुस्कान रस्तोगी.. ये वही नाम है जिसको सुनकर आपको नीले ड्रम की याद आती है और एक ऐसा हत्याकांड जिसने पति पत्नी के पावन रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया था।
वही मुस्कान रस्तोगी जिसने अपने प्रेमी साहिल के साथ मिलकर पति सौरभ राजपूत की हत्या कर दी थी। बता दें कि एक बार फिर से मुस्कान को लेकर खबरें हैं क्योंकि कल करवा चौथ है। क्या मुस्कान जेल में करवा चौथ मनाएगी?
इसको लेकर एक अपडेट सामने आई है जो कि आपको हैरान करने के लिए काफी है। बता दें कि पति की हत्या कर मुस्कान अपने बॉयफ्रेंड साहिल के साथ घूमने निकल गई थी और कहा जा रहा था कि वो उसी से शादी करने वाली थी। हालांकि इसके पहले ही दोनों की पोल खुल गई थी।
करवा चौथ नहीं मनाएगी मुस्कान
न्यूज 18 की एक रिपोर्ट्स की मानें तो मुस्कान रस्तोगी जेल में करवा चौथ नहीं मनाएगी। कुछ सूत्रों की मानें तो करवा चौथ को लेकर जेल प्रशासन ने उससे बात की थी लेकिन उसने पूरी तरह से मना दिया था। बता दें कि करवा चौथ का त्योहार पति की लंबी उम्र लिए होता है लेकिन जिसने खुद ही पति की हत्या की हो वो ये त्योहार क्यों मनाएगा। बता दें कि मुस्कान रस्तोगी प्रेग्नेंट है और कहा जा रहा है कि उसके गर्भ में साहिल का बच्चा है। मुस्कान अपने प्रेग्नेंसी को लेकर काफी चिंता करती हैं और खुद का ध्यान भी रखती हैं।
एक ही जेल में हैं दोनों
मुस्कान रस्तोगी और साहिल एक ही जेल में हैं। बीच में खबर आई थी कि मुस्कान और साहिल एक दूसरे बात नहीं कर रहे हैं। कोर्ट में सुनवाई के दौरान दोनों एक दूसरे से कटते हुए नजर आते हैं। हालांकि ऐसा क्यों है इसको लेकर किसी तरह का जानकारी सामने नहीं आई है। बता दें कि सौरभ राजपूत और मुस्कान ने लव मैरिज की थी और इस घटना के बाद लोग ऐसे रिश्तों पर भी सवाल खड़े कर रहे थे।


Click it and Unblock the Notifications