सौरभ के बाद साहिल के लिए मुस्कान ने बनाया था ये प्लान? कैब ड्राइबर के साथ लीक हो गई कॉल रिकॉर्डिंग!

Muskan Rastogi Cab Driver Call Recording- मेरठ का सौरभ राजपूत हत्याकांड इस वक्त सुर्खियों में है। इस केस को लेकर चर्चा है और मीम्स की तो बाढ़ आ गई है। चाहे वो नीला वाला ड्रम हो या फिर साहिल का बाबा वाला लुक।
लेकिन जैसे जैसे ये केस आगे बढ़ रहा है नई नई चीजें सामने आ रही हैं। अब कुछ ऐसा हुआ है जो कि मुस्कान को लेकर हैरान करने वाली बात है। अपने पति को मौत के घाट उतारने के बाद जिस तरह से मुस्कान ने एंजॉय किया है वो किसी भी सभ्य समाज को सोच में डालने वाला है।
अब एक रिकॉर्डिंग सामने आई है जिसमें मुस्कान कैब ड्राइवर से बात करती नजर आ रही है। बता दें कि जब दोनों घूमने गए थे तब मुस्कान ने कैब ड्राइवर के साथ मिलकर साहिल शुक्ला के लिए एक प्लान बनाया था।
अब इस प्लान की रिकॉर्डिंग वायरल हो रही है जो कि कैब ड्राइवर ने पुलिस को दी है। दरअसल साहिल और मुस्कान एक साथ घूमने गए थे और मुस्कान ने साहिल के लिए सरप्राइज प्लान किया था। इसके लिए उसने कैब वाले को मैसेज और रिकॉर्डिंग भेजी थी।
कैब ड्राइवर से क्या बोली मुस्कान?
मुस्कान ने कैब ड्राइवर से कहा, ''थोड़ी देर बाद ले आना.. कोई सा भी केक ले आना और उसपे लिखवा देना हैप्पी बर्थडे बाबा। बाबा लिखवाना है ठीक है। यहां पर आकर आप ये बोलना का ये आपका सामान है इसे आप रख लेना मैं इसे ले लूंगा। अभी ले आओ आप, पैसे मैं आपको कल ही दे दूंगी। मैं मैसज में ही बात कर पाऊंगी क्योंकि मुझे सरप्राइज देना है रात को। केक कटवाना है, आप ले आओ और आकर गेट बजा देना।'' मुस्कान ने ये वाइस रिकॉर्डिंग ड्राइवर को भेजी थी।
सौरभ के पैसों से अय्याशी
बता दें कि सौरभ को जान से मारने के बाद मुस्कान रस्तोगी ने उसके 1 लाख रुपए लिए थे और साहिल के साथ घूमने निकल गई थी। इस दौरान उसने कई दिनों के लिए कैब बुक की थी, पब में डांस किया था और जबकर पार्टी की थी। इस केस से जुड़ी पर्तें रोज खुल रही है और लोग हैरान हो रहे हैं। आप सुनिए ये रिकॉर्डिंग..


Click it and Unblock the Notifications












