पति सौरभ के टुकड़ें कर मुस्कान ने BF साहिल के साथ मनाया हनीमून! पहले किया लिप लॉक और फिर...

Muskan Sahil Viral Video: मर्चेंट नेवी ऑफिसर पति सौरभ राजपूत (Saurabh Rajput Murder) की हत्या कर बॉयफ्रेंड के साथ अैयाशी करने वाली मुस्कान राजपूत (Muskan Rajput) हर किसी की जुबान पर छाई है। तमाम लोग मुस्कान और उसके बॉयफ्रेंड साहिल (Muskan Sahil Video) के लिए फांसी की मांग कर रहे हैं। इसी बीच मुस्कान और साहिल की अैयाशी का एक और वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जो कि काफी तेजी से वायरल हो रहा है।
सौरभ की हत्या के बाद मुस्कान और साहिल मनाली निकल गए, जहां उन्होंने हनीमून मनाया। वहां से कुछ वीडियो सामने आए हैं, जिनमें दोनों पब में मस्ती कर रहे हैं, शराब के नशे में झूम रहे हैं और पागलों की तरह डांस कर रहे हैं। इस वीडियो में आप मुस्कान और साहिल को पूरी तरह जश्न में डूबे दिखाई दे रहे हैं। केक काटकर लिप लॉक करते दिखाई दे रहे हैं।
वीडियो में उनके चेहरों पर न तो पछतावा था, न ही किसी बात की शिकन। फिलहाल अब पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और जल्द ही इस मामले में कड़ी सजा की उम्मीद जताई जा रही है।
हत्या के बाद पुलिस ने कई दर्जन सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। इसके अलावा, साहिल और मुस्कान को रिमांड पर लेकर पूछताछ में ओर भी राज खुलने की बात भी सामने आ रही है। वही रिमांड मिलने के बाद पुलिस की एक टीम मुस्कान और उसके प्रेमी साहिल को लेकर जल्द ही हिमाचल रवाना होगी, जहां मुस्कान हत्या के बाद घूमने गई थी।
पुलिस जांच में यह सामने आया है कि मुस्कान अपने पति सौरभ की शराब पीने की आदत से नफरत करती थी, लेकिन खुद साहिल शुक्ला के साथ शराब पीती थी। जबकि मुस्कान ने ही साहिल के साथ मिलकर सौरभ की नृशंस हत्या की थी। सौरभ राजपूत की मां, जो सौतेली बताई जा रही हैं, मुस्कान के लिए फांसी की मांग कर रही हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मुस्कान ने उनके बेटे को प्रेमी साहिल के साथ मिलकर मार डाला।


Click it and Unblock the Notifications