मुस्कान-सोनम और अब रीना, फावड़े से काट डाला पति, 20 साल बड़े शख्स के साथ लिव इन, फिर पेशेंट के साथ इश्क

Reena Sindhu Kills Husband: मेरठ की मुस्कान और इंदौर की सोनम के बाद अब यूपी के मुरादाबाद में रीना सिंधु ने अपने ही पति रविंद्र कुमार को मारकर नए हत्याकांड को अंजाम दिया है। रीना सिंधु ने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर प्रॉपर्टी के लिए अपने ही पति का कत्ल कर उसे मौत के घाट उतार दिया है। बेरहमी और दरिंदगी की हदें सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं है बल्कि पति को मारने के बाद रीना उसकी लाश को ठिकाने लगाने के लिए गाड़ी में लेकर घूमती भी रही।
20 साल बड़े रविंद्र से रचाई शादी दूसरी शादी
पति रविंद्र कुमार की लाश के साथ रीना सिंधु दो दिन कार में प्रेमी के साथ घूमती रही और फिर उसे कोटद्वार के जंगलों में फेक दिया। पुलिस ने खुलासा करते हुए आरोपी पत्नी और उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। बता दें कि रीना सिंधु रविंद्र कुमार की दूसरी पत्नी थी और उम्र में वो 20 साल छोटी है।
ऐसे हुआ हत्याकांड का खुलासा
बता दें कि दक्षिण दिल्ली के रजोकरी के रहने वाले रविंद्र कुमार नामक कारोबारी का शव जून के पहले सप्ताह में कोटद्वार की एक खाई में मिला था। शुरुआत में उत्तराखंड पुलिस को यह एक सड़क हादसा लगा। बाद में पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया तो हत्या का पता चला। पुलिस ने शक के आधार पर रविंद्र की दूसरी पत्नी रीना सिंधु से पूछताछ की तो हत्याकांड का खुलासा हुआ। रीना ने अपने प्रेमी पारितोष के साथ मिलकर रविंद्र की हत्या कर दी।
खाई में फेंकी लाश
हत्या बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के नगीना में की गई और शव को कार से कोटद्वार ले जाकर खाई में फेंक दिया गया। रविंद्र की हत्या कर रीना उसकी संपत्ति हासिल करना चाहती थी। इसके लिए उसने ही अपने प्रेमी को राजी किया था।
शराब पिलाकर फावड़े से काट डाला
पुलिस जांच में सामने आया कि रविंद्र की हत्या की साजिश रीना और उसके प्रेमी परितोष ने मिलकर रची थी। दोनों ने पहले रविंद्र को शराब पिलाई, फिर फावड़े से उसकी हत्या की और शव को कार में डालकर बिजनौर से कोटद्वार लाए। यहां दुगड्डा के पास सड़क किनारे शव को खाई में फेंक दिया। आखिर में गाड़ी को नोएडा में छोड़कर फरार हो गए।
पेशेंट को ही बना लिया प्रेमी
पूछताछ में रीना ने बताया- मुरादाबाद में पति रविंद्र का एक बड़ा मकान था, जिसे वह बेचना चाहता था लेकिन मैं इसके खिलाफ थी। इसी दौरान मेरी मुलाकात फिजियोथेरेपी के बहाने पेशेंट बनकर आने वाले परितोष कुमार से हुई। देखते ही देखते हमारे बीच प्रेम संबंध बन गए। फिर हम दोनों ने रविंद्र को रास्ते से हटाने की साजिश रच डाली।
भाई की चिट्ठी ने खोले राज
मृतक रविंद्र के भाई राजेश कुमार ने 17 जून को कोटद्वार कोतवाली में शिकायती पत्र दिया, जिसमें उन्होंने बताया कि रविंद्र वर्ष 2007 में अपनी पहली पत्नी से अनबन के बाद हरिद्वार आकर रहने लगे थे। वहां उनकी रीना से मुलाकात हुई और दोनों लिव इन रिलेशन में रहने लगे और इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी कर ली। इसके बाद रविंद्र ने दिल्ली की पुश्तैनी जमीन बेचकर मुरादाबाद में मकान लिया और वहीं बस गया।
लाखों का आता था किराया
राजेश ने बताया कि रविंद्र कभी-कभी दिल्ली या बोहड़ा कलां, हरियाणा आया करते थे और परिवार से संपर्क करते थे। उनके द्वारा परिजनों को बताया गया था कि मुरादाबाद वाले मकान से उन्हें एक लाख रुपये महीने का किराया आता है और वे बिजनेस में काफी व्यस्त हैं। परिवार को लगा कि वह खुश हैं, लेकिन 5 जून को कोटद्वार से पुलिस का फोन आया कि रविंद्र का शव जंगल में मिला है। जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।
18 लाख का चेक बाउंस
कार से लाश को ठिकाने लगाने ले जाते हुएराजेश ने पुलिस को दी गई शिकायत में यह भी कहा है कि रीना ने बताया था कि 9 मई से रविंद्र 18 लाख के चेक बाउंस केस में गिरफ्तारी के डर से गायब हो गए हैं और उनका फोन बंद जा रहा है। रास्ते में सफर करते-करते किसी के मोबाइल से बात कर लेते हैं। मगर हमने जब पता किया तो पता चला कि भाई मकान बेचकर कर्ज चुकाना चाहते थे मगर रीना इसके खिलाफ थी। इसी की वजह से दोनों में तकरार बढ़ गई।


Click it and Unblock the Notifications