विदेशी महिला देख हैवान बने लोग, सेल्फी लेने के बहाने की ऐसी हरकत, VIDEO देख शर्म से झुक जाएगा सिर

mumbai video viral

Mumbai Video Viral: भारत में की विदेशी टूरिस्ट घूमने आते हैं और भारत से भी कई अन्य लोग विदेश वेकेशन मनाने जाते हैं। खास तौर पर भारत के मुख्य पर्यटक स्थल गेटवे ऑफ इंडिया को देखने के लिए लोग मुंबई आते हैं। कई विदेशी टूरिस्टों को रोजाना ही यहां सेल्फी लेते देखा जाता है, लेकिन हाल ही में एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखकर लोग भारतीय संस्कृति पर सवाल उठाते नजर आ रहे हैं।

विदेशी महिला के साथ किया दुर्व्यवहार

दरअसल गेटवे ऑफ इंडिया पर एक विदेशी महिला घूमने आती है। वह गेटवे ऑफ इंडिया को निहार ही रही होती है इतने में कई युवकों का झुंड लड़की को घेर लेता है। कोई लड़की को छूकर उसके साथ सेल्फी ले रहा है तो कोई लड़की के नजदीक जा रहा है। वहीं जब लड़की झुंड से निकलने की कोशिश करती है तब भी लड़के उसे बिना सेल्फी लिए जाने नहीं देते हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि महिला असहज होती नजर आती है। वहीं जब लोग मानते नहीं हैं तब महिला ताना मारते हुए कहती हैं कि 100 रुपये दो और ठीक से फोटो लो।

वीडियो देख फूटा लोगो का गुस्सा

बता दें कि इस वीडियो को देख लोगों का खून खौल गया है। जहां एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा- अपने देश की छवी को खराब न होने दें। कृपया करके बाहर से आए विदेशियों के साथ गलत बर्ताव ना करें। ऐसा करके हमारे देश की छवि खराब होगी। वहीं दूसरे यूजर ने लिखा-अपने ही देश में एक विदेशी के साथ तस्वीर खींचने के चक्कर में बिक गए। तो वहीं तीसरे यूजर ने नाराज होते हुए लिखा-यह शर्मनाक है पहले ही इन लोगों की वजह से भारत की छवि खराब है। यह लोग सुधर क्यों नहीं रहे। बता दें कि यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है जिसपर यूजर्स के तरह-तरह के रिएक्शन देखने को मिल रहे हैं।

More from Filmibeat

Read more about: video viral trending video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X