Viral Video: लेबर पेन से तड़प रही थी महिला, अनजान शख्स ने किया डॉक्टर को वीडियो कॉल और कर दी डिलीवरी!

Viral Video: मुंबई का राम मंदिर रेलवे स्टेशन इन दिनों एक खास वजह से चर्चा में है। वहां हुई एक घटना ने यह दिखा दिया कि मुश्किल समय में हिम्मत और इंसानियत कितनी अहम होती है। इस घटना को लोग आमिर खान की फिल्म थ्री इडियट्स से जोड़कर देख रहे हैं।
रात के समय जब लोकल ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, तभी ट्रेन में सफर कर रही एक महिला को अचानक लेबर पेन शुरू हो गई। यह बहुत सीरियस सिचुएशन थी क्योंकि उस समय वहां कोई डॉक्टर मौजूद नहीं था और एम्बुलेंस भी समय पर नहीं पहुंची।
युवक ने दिखाई बहादुरी
इसी बीच, ट्रेन में मौजूद एक युवक ने इमरजेंसी चेन खींचकर ट्रेन को रोक दिया। उसने देखा कि महिला को तुरंत मदद की जरूरत है। प्लेटफॉर्म पर लोग देखते ही रह गए, लेकिन शख्स ने हिम्मत दिखाते हुए तुरंत कदम उठाया।
प्लेटफॉर्म पर ही बच्चे का जन्म
आसपास कोई मेडिकल फैसिलिटी मौजूद नहीं थी, इसलिए उस शख्स ने अपनी दोस्त से वीडियो कॉल की, जो एक डॉक्टर थी। डॉक्टर ने वीडियो कॉल के जरिए महिला की सेफ डिलीवरी करवाने के लिए कुछ चीजें बताईं। उस शख्स ने डॉक्टर की बताई गई हर चीजो को दिमाग में रखते हुए और एहतियात बरतते हुए रेलवे प्लेटफॉर्म पर ही महिला की डिलीवरी करवा दी। कुछ ही समय में नवजात बच्चे का जन्म हुआ। मां और बच्चा दोनों सेफ थे।
लोगों ने की शख्स की तारीफ
इस घटना ने सभी को बहुत इंप्रेस किया। लोग उस शख्स की बहादुरी और इंसानियत की तारीफ कर रहे हैं। अगर वो शख्स समय पर आगे नहीं बढ़ता, तो स्थिति बहुत गंभीर हो सकती थी। इस घटना के सामने आने के बाद लोगों को आमिर खान की फिल्म 'थ्री इडियट्स' को वो सीन याद आ गया, जिसमें आमिर का कैरेक्टर करीना कपूर के साथ वीडियो कॉल पर बात करके उसकी बहन की डिलीवरी करवाता है।
सोशल मीडिया पर रिएक्शन
इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। लोग कह रहे हैं कि यह दिखाता है कि मुश्किल समय में एक व्यक्ति का साहस सैकड़ों जिंदगियां बचा सकता है। वहीं कुछ लोगों का कहना है कि रेलवे और प्रशासन को ऐसे मामलों के लिए बेहतर व्यवस्था करनी चाहिए, ताकि यात्रियों को तुरंत मेडिकल मदद मिल सके।


Click it and Unblock the Notifications











