शादीशुदा मुलायम सिंह के करीब कैसे आईं साधना गुप्ता? जिस साल हुआ पहली पत्नी का निधन उसी साल रचाई दूसरी शादी
Mulayam Singh Yadav Sadhna Gupta Story: प्रतीक यादव जो कि अखिलेश यादव के हाफ ब्रदर थे वो अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन के बाद एक बार फिर से दिवंगत मुलायम सिंह यादव और साधना गुप्ता की चर्चा हो रही है।

साधना गुप्ता प्रतीक यादव की मां थीं लेकिन प्रतीक के पिता मुलायम सिंह नहीं थे। साधना गुप्ता मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी थीं जबकि मुलायम सिंह यादव की पहली पत्नी मालती देवी थीं। क्या आपको पता है कि शादीशुदा मुलायम सिंह के जीवन में साधना गुप्ता की एंट्री काफी पहले हो गई थी।
कहा जाता है कि जिस साल अखिलेश यादव की मां मालती देवी का निधन हुआ था उसी साल मुलायम सिंह यादव ने साधना गुप्ता को अपनी हमसफर बना लिया था। हालांकि इस रिश्ते का सार्वजनिक खुलासा उन्होने कई साल बाद किया था।
मुलायम सिंह के जीवन में साधना गुप्ता
साधना गुप्ता की पहली शादी 1986 में चंद्रप्रकाश गुप्ता नाम के शख्स से हुई थी और ये करीब 4 साल चली थी। साल 1990 में दोनों का तलाक हुआ था लेकिन तब तक प्रतीक यादव का जन्म हो चुका था। प्रतीक 1987-88 के करीब जन्में थे। कहा जाता है कि चंद्रप्रकाश गुप्ता से तलाक के बाद साधना के जीवन में मुलायम सिंह यादव की एंट्री हुई थी। हालांकि तब वो भी शादीशुदा थे तो साधना को सार्वजनिक रूप से स्वीकार नहीं कर पाए। साल 2003 में मालती यादव के निधन के बाद मुलायम सिंह यादव ने शादी कर ली और करीब 4 साल बाद यानि 2007 में साधना गुप्ता को पत्नी के तौर पर सबके सामने लेकर आए और हलफनामे के साथ प्रतीक यादव को अपना बेटा स्वीकारा था। कहा जाता है कि इसके बाद अखिलेश यादव और पिता के बीच कुछ मतभेद हुए थे।
मुलायम सिंह यादव और साधना भी इस दुनिया में नहीं हैं
मुलायम सिंह यादव की दूसरी पत्नी साधना गुप्ता का निधन साल 2022 में जुलाई के महीने में हुआ था। उनको फेफड़ों में समस्या हो गई थी। इसी साल 2022 में ही मुलायम सिंह यादव ने भी अपने प्राण त्याग दिए थे। उनका निधन अक्तूबर महीने में हुआ था। फिलहाल प्रतीक के निधन के बाद एक बार फिर से यादव परिवार सुर्खियों में है।


Click it and Unblock the Notifications
