Mukesh Ambani Antilia: राजमहल से कम नहीं है ये घर, 15000 करोड़ी एंटीलिया की इनसाइड तस्वीरें वायरल
Antilia Inside Photos: जब देश के सबसे महंगे और लग्जरी घर की बात होती है तो सबसे पहले एक ही नाम सामने आता है और वो है एंटीलिया। जी हां, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का ये घर किसी राजमहल से कम नहीं बल्कि उससे भी ज्यादा सुख सुविधाओं से लैस है।

इस मकान की लंबाई 27 मंजिला है और ये इंडिया नहीं बल्कि पूरी दुनिया के सबसे महंगे निजी घरों में से एक है। इस घर को बनाने में करीब 15,000 करोड़ रुपए लगे थे। आपने बाहर से तो इस घर को देखा होगा लेकिन क्या आपको पता है कि अंदर ये कैसा लगता है।
जी हां, इस घर की बात ही कुछ और है और ये 27 मंजिला इमारत हर फ्लोर में किसी फाइव स्टार होटल से कम नहीं लगती है। इस घर में 49 शानदार बेडरूम, 168 गाड़ियों की पार्किंग की जगह, 9 हाई-स्पीड लिफ्ट्स, 3 हेलीपैड्स, ग्रैंड बैंक्वेट हॉल, आइसक्रीम पार्लर, स्नो रूम और प्राइवेट थिएटर जैसी सुविधाएं हैं।
2010 में बना था घर
इस घर को बनाने में काफी समय लग गया था और ये पूरी तरह से साल 2010 में बनकर तैयार हुआ था। 27 मंजिले इस इमारत को बनाने में के लिए शिकागो स्थित आर्किटेक्चर फर्म पर्किन्स एंड विल ने काफी मेहनत की थी। बाहर से भी देखने में ये इमारत इतनी बेहतरीन लगती है कि आपकी नजर इससे हटेगी नहीं। मुकेश अंबानी अपने परिवार के साथ इसमें रहते हैं।
इंटीरियर है देश से जुड़ा हुआ
अंबानी परिवार को लेकर मशहूर है कि वो इतने रईस हैं लेकिन उनके हर काम में आपको भारतीय संस्कृति की झलक दिख जाएगी। ऐसा ही इंटीरियर एंटीलिया में इस्तेमाल हुआ है। चाहें वो क्रिस्टल झूमर हों या फिर दीवारों पर बनीं शानदार सांस्कृतिक आकृतियां। अंदर से ये घर आपका दिल जीत लेगा। इसके अलावा इस घर की कांट दीवारें है जिससे आप बाहर का नजारा ले सकते हैं।
श्रीनाथ जी का मंदिर
एटीलिया की शोभा सिर्फ कांच की दीवारों और शानदार इंटीरियर से ही नहीं बल्कि एक घर में एक मंदिर भी है। जी हां, श्रीनाथ जी का मंदिर है जिसकी पूजा अंबानी परिवार इस घर में करता है। सोने, चांदी और हीरों से जड़ा ये मंदिर आपको हैरान कर देगा। इसके अलावा कई देवताओं की मूर्तियां हैं।


Click it and Unblock the Notifications



