मुकेश अंबानी, नीता अंबानी और उनके बच्चों की कितनी है सैलरी? जानिए अंबानी परिवार में किसकी है सबसे कम सैलरी
Ambani Family Member Salary: अंबानी परिवार एशिया का सबसे अमीर परिवार की लिस्ट में आता है। उनके लाइफस्टाइल से लेकर संपत्ति और कमाई को लेकर भी लोग जानने के लिए उत्साहित रहते हैं। काफी लोग जानना चाहते हैं कि आखिरकार मुकेश अंबानी, उनकी पत्नी नीता अंबानी और तीनों बच्चे कितना कमाते हैं।

पिछले साल मुकेश अंबानी के छोटे बेटे अनंत अंबानी को कंपनी का एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना दिया गया था। जिसके लिए उनकी सैलरी और सुविधाओं को लेकर भी काफी ज्यादा चर्चाएं हो रही थी।
अनंत अंबानी को मिलती है करोड़ों की सैलरी
कुछ मीडिया खबरों की माने तो अनंत अंबानी को एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर के तौर पर हर साल 10 करोड़ से 20 करोड़ तक का वेतन मिल जाता है। साथ ही अगर कंपनी ने मुनाफा किया है तो उन्हें बोनस और बाकी की सुविधा में मिलती है।
साल 2023 में अनंत अंबानी, आकाश अंबानी और ईशा अंबानी को रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर बना दिया गया था। तब उन्हें कोई भी सैलरी नहीं मिलती थी और उन्हें सिर्फ बोर्ड मीटिंग में शामिल होने के लिए सेटिंग फीस के अलावा कमीशन मिलता था।
ईशा अंबानी की सैलरी कितनी है?
ईशा अंबानी रिलायंस इंडस्ट्रीज की नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर ही नहीं बल्कि रिलायंस रिटेल वेंचर्स लिमिटेड में एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर भी है। कुछ खबरों की माने तो हर महीने तकरीबन 35 लाख की सैलरी मिलती है। हिसाब से उनकी सालाना सैलरी 4.2 करोड़ की होती है। इसमें बोनस और डिविडेंड के अलावा बाकी के बेनिफिट्स शामिल नहीं है।
नीता अंबानी की सैलरी
नीता अंबानी रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन भी है और कई सारे सामाजिक के साथ खेल संगठनों से भी जुड़ी हुई है। रिलायंस इंडस्ट्रीज के बोर्ड में नॉन एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर होने की वजह से उन्हें सिटिंग फिश और कमीशन भी प्राप्त हो जाता है।
खबरों के अनुसार 2022-23 दौरान नीता अंबानी को 6 लाख रुपए सिटिंग फीस और तकरीबन 2 करोड रुपए कमीशन के तौर पर मिले थे। 2020-21 में उन्हें 8 लाख रुपये सिटिंग फीस और लगभग 1.65 करोड़ रुपये कमीशन प्राप्त हुआ था।
मुकेश अंबानी की सैलरी
एशिया के सबसे बड़े और अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी की बात करें तो उन्होंने रिलायंस इंडस्ट्री से पिछले कई सालों से कोई भी सैलरी नहीं ली है। कोरोना महामारी के बाद में उन्होंने अपनी सैलरी छोड़ने का फैसला ले लिया था।
लेकिन साल 2008 से साल 2020 तक मुकेश अंबानी की सालाना सैलरी 15 करोड़ थी। लेकिन कोरोना आने के बाद उन्होंने कंपनी से सैलरी और बाकी के अन्य सुविधाएं लेना बंद कर दिया था।
'>


Click it and Unblock the Notifications






