पति के हाथ से सिंदूर लगाने से क्या होता है? 40 साल बाद भी मुकेश अंबानी से ही मांग भरवाती है नीता अंबानी

Mukesh Ambani Nita Ambani Success Mantra: रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी ने बुधवार को अपनी पत्नी नीता अंबानी के साथ लालबागचा राजा के दर्शन करने के लिए पहुंचे। इस दौरान नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ने अपनी रईसी और तरक्की का फॉर्मूला सभी को दिखा दिया। दरअसल, मुकेश अंबानी और नीता अंबानी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर काफी तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में मुकेश और नीता अपनी जड़ों से जुड़े दिखाई दे रहे हैं।
तमाम सोशल मीडिया पेज ने अंबानी परिवार के कई वीडियो शेयर किए हैं जिसमें दिख रहा है कि कैसे मुकेश अंबानी गणपति बप्पा के चरणों से टीका लेकर अपनी पत्नी नीता अंबानी के माथे पर लगा रहे हैं। इसके बाद एक और बार मुकेश अंबानी ने बप्पा के चरणों से सिंदूर लिया और नीता अंबानी की मांग भर दी। फिर इस जोड़े ने हाथ जोड़कर बप्पा का आशीर्वाद लिया और वहां से निकल गए।
बता दें कि एस्ट्रो के अनुसार कहा जाता है कि पति के हाथ से मांग में सिंदूर भरवाने से प्यार तो बढ़ता ही है साथ ही सौभाग्य भी जागते हैं और घर में खुशियां और संपन्नता आती है। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की शादी को 40 साल पूरे हो चुके हैं और आज भी नीता अंबानी की मांग में मुकेश अंबानी अपने हाथ से सिंदूर भरते हैं। इससे एस्ट्रो की बात काफी हद से सच भी होती दिखाई देती है।
जानकारी के लिए बताते चलें कि लालबागचा राजा को मनोकामना पूर्ति करने वाले बप्पा के रूप में जाना जाता है। हर साल दुनियाभर से करोड़ों भक्त लालबागचा राजा के दर्शन करने और उनसे आशीर्वाद लेने के लिए आते हैं। इसी कड़ी में बुधवार को कड़ी सुरक्षा और भक्तों की भारी भीड़ के बीच मुकेश अंबानी और नीता अंबानी ने भी बप्पा का आशीर्वाद लिया है। इस दौरान, नीता अंबानी की मां पूर्णिमा दलाल भी इस कपल के साथ थीं।


Click it and Unblock the Notifications