जोक्स सिर्फ मुझपर करना..' बहुओं के लिए ढाल बनकर खड़े हुए मुकेश अंबानी, कॉमेडियन को दी धमकी
Mukesh Ambani Daughter In Law: मुकेश अंबानी अपनी बहुओं श्लोका मेहता और राधिका मर्चेट के कितने करीबी से हैं ये किसी से छिपा नहीं है। खासकर अनंत की शादी के बाद वो अक्सर राधिका मर्चेट के साथ नजर आते रहते हैं।

वो काफी उनको प्रोटेक्ट करते हैं तो कभी उनकी तारीफें करते दिखाई देते हैं। इस वक्त मुकेश अंबानी का एक वीडियो सामने आया है जिसको देखकर आप खुद कहेंगे कि वो अपनी बहुओं के कितने करीबी हैं।
इस वीडियो में वो अकेले नहीं हैं बल्कि उनके साथ नीता अंबानी भी नजर आ रही हैं। मुकेश अंबानी इस वीडियो में एक कॉमेडियन से बात कर रहे हैं और प्यार से जो उन्होने वार्निंग दी वो देखकर आप भी कहेंगे कि मुकेश अंबानी अपनी बहुओं की कितना चिंता करते हैं।
जोक्स सिर्फ मेरे पर करो...
वायरल हो रहे इस वीडियो में मुकेश अंबानी और नाती अंबानी एक महिला कमेडियन से मिलते दिखाई दे रहे हैं। मुकेश इस दौरान कहते हैं, ''जोक्स सिर्फ मेरे पर करना'' इस दौरान नीता अंबानी लगातार हंसती हुई नजर आ रही हैं। कॉमेडियन लड़की का दिन बन गया और उन्होने मुकेश अंबानी को हग किया। हालांकि ये सुनाई नहीं दिया कि उन्होने बहुओं का नाम लिया है लेकिन उनका इतना कहना ही काफी थी कि मेरे परिवार किसी तरह का जोक ना हो। मुकेश के इस वीडियो को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और घर के मुखिया का ये अंदाज काफी शानदार है।
अनंत राधिका की शादी
आपको मुकेश अंबानी के द्वारा की गई अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट की शादी तो याद ही होगी। महीनों तक चली इस शादी को देश की सबसे महंगी शादी कहा जाता है। देश विदेश से कई मेहमान भारत आए थे और इसमें इंटरनेशनल आर्टिस्ट भी शामिल थे। फिलहाल आप देखिए इंडिया के सबसे बड़े बिजनेसमैन का ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रही है...


Click it and Unblock the Notifications











