अरबों की संपत्ति के मालिक मुकेश अंबानी ने नीता को किया था ऐसे प्रपोज, आज तक नहीं सुनी होगी ऐसी लव स्टोरी

मुकेश अंबानी और नीता अंबानी की जोड़ी लोगों को बेहद प्रेरित करती है। दोनों का स्ट्रांग बॉन्ड अकसर हमें देखने को मिलता है। दोनों की शादी को 40 साल पूरे होने वाले हैं। बता दें कि नीता अंबानी मुकेश अंबानी की परछाई हैं। नीता अंबानी ने घर के साथ ही बिजनेस भी संभाला। साथ ही बच्चों को अच्छी परवरिश भी दी। दोनों का तालमेल कितना अच्छा है यह आपको अकसर देखने को मिलता है।
लव स्टोरी है एक दम फिल्मी
आपको बता दें कि नीता अंबानी आज भी मुकेश अंबानी से उतना ही प्यार करती हैं जितना वह 40 साल पहले करती थीं। दोनों की लव स्टोरी किसी फिल्म की कहानी से कम नहीं है। दोनों ने एक इंटरव्यू में अपनी प्रेम कहानी का खुलासा किया था। उन्होंने अपनी लव स्टोरी तो बताई ही साथ ही में प्यार के पीछे के कई दिलचस्प किस्से भी सुनाए।
ऐसे पसंद आईं नीता
दरअसल एक कॉलेज के प्रोग्राम में नीता और धीरू भाई अंबानी परिवार के साथ शामिल हुए थे। इस दौरान जैसे ही धीरूभाई अंबानी ने नीता को देखा वह देखते ही समझ गए कि यही लड़की हमारे घर की बहू बनेगी। नीता को देखने के बाद धीरू भाई अंबानी मुकेश अंबानी और नीता के रिश्ते के बारे में गहराई से विचार करने लगे। तभी उन्होंने नीता को फोन किया और शादी के रिश्ते की बात की, लेकिन नीता को यह सिर्फ एक मजाक लगा, लेकिन धीरूभाई अंबानी फिर भी नहीं मानें। उन्होंने नीता के पिता से बात की और शादी का प्रस्ताव रखा। तब नीता को समझ आया कि कोई मजाक नहीं चल रहा है। सच में धीरूभाई अंबानी मुकेश अंबानी से शादी करवाना चाहते हैं।
ट्रैफिक के बीच मुकेश अंबानी ने किया नीता को प्रपोज
लेकिन शादी से पहले नीता और मुकेश अंबानी की मुलाकात करवाई गई। दोनों मुंबई की पेडर रोड पर कार से निकले, लेकिन कार ट्रैफिक में फंस गई। काफी देर ट्रैफिक में फंसे रहने पर मौका देखते ही मुकेश अंबानी ने नीता को प्रपोज कर दिया। मुकेश अंबानी ने साफ कहा कि क्या तुम मुझसे शादी करोगी ? लेकिन तब तक सिगनल ग्रीन हो गया और सभी गाड़ियां चलने लगीं, लेकिन नीता का तब तक कोई जवाब नहीं आया था। पीछे से कई गाड़ियां मुकेश अंबानी की गाड़ी को हॉर्न दे रही थीं, लेकिन मुकेश अंबानी ने अपनी कार टस से मस नहीं की। यह सब देखकर नीता ने मुकेश की प्रपोजल को स्वीकार किया और कहा हां, आई विल। कहा यह भी जाता है कि इसके बाद मुकेश अंबानी ने नीता के लिए उनका पसंदीदा गाना भी गाया था।


Click it and Unblock the Notifications













