मुकेश और नीता अंबानी के 15,000 करोड़ वाले घर में नहीं है एक भी AC! ये है एंटीलिया का सीक्रेट सिस्टम

Antilia

How Antilia stays cool without AC: मुंबई की ऑल्टामाउंट रोड पर बना एंटीलिया (Antilia), रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और भारत के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी और उनकी पत्नी नीता अंबानी का शानदार घर है। यह घर सिर्फ अपनी कीमत या ऊंचाई की वजह से नहीं, बल्कि अपनी आधुनिक तकनीक, भारतीय परंपरा और लग्जरी सुविधाओं के कारण भी चर्चा में रहता है।

एंटीलिया की शानदार झलक

27 मंजिल ऊंचा यह आलीशान घर दुनिया के सबसे महंगे निजी निवासों में से एक है, जिसकी अनुमानित कीमत करीब 15,000 करोड़ बताई जाती है। यहां की हर मंजिल किसी पांच सितारा होटल जैसी लगती है। एंटीलिया में है- 49 शानदार बेडरूम, 168 गाड़ियों की पार्किंग की जगह, 9 हाई-स्पीड लिफ्ट्स, 3 हेलीपैड्स, ग्रैंड बैंक्वेट हॉल, आइसक्रीम पार्लर, स्नो रूम और प्राइवेट थिएटर जैसी लग्जरी सुविधाएं। लेकिन सबसे बड़ी खासियत यह है कि इतना बड़ा घर होने के बावजूद इसमें कोई एसी यूनिट नहीं लगी है।

एंटीलिया में बिना एसी के ठंडक कैसे बनी रहती है?

बहुत लोगों को यह जानकर हैरानी होती है कि इस आलीशान इमारत में कोई बाहरी एयर कंडीशनर (AC) यूनिट नहीं दिखाई देती। दरअसल, मुकेश अंबानी ने अपने घर का लुक और स्ट्रक्चर बेदाग रखने के लिए पारंपरिक एसी सिस्टम को नहीं अपनाया।

इसके बदले उन्होंने पूरे घर में एक सेंट्रलाइज्ड कूलिंग सिस्टम लगवाया है। यह हाई-टेक सिस्टम पूरी बिल्डिंग के टेंपरेचर को मेनटेन रखता है और हर मौसम में घर को नैचुरली ठंडा बनाए रखता है।

डिजाइन और टेक्नोलॉजी का कॉम्बिनेशन

एंटीलिया को शिकागो की मशहूर आर्किटेक्चर फर्म 'Perkins and Will' ने डिजाइन किया है। यह इमारत भारतीय संस्कृति और मॉडर्न टेक्नोलॉजी का बेहतरीन कॉम्बिनेशन है। इसके डिजाइन में नेचुरल एनर्जी सेविंग, वेंटिलेशन सिस्टम और एनवायरमेंट बैलेंस का खास ध्यान रखा गया है।

More from Filmibeat

Read more about: mukesh ambani nita ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X