Mukesh Ambani के घर का बिजली का बिल सुनकर रह जाएंगे भौचक्के! एक महीने में आता है लाखों...

Mukesh Ambani Electricity Bill: गर्मी का मौसम जैसे ही शुरु होता है, बिजली के बिल (Nita Ambani Electricity Bill) भी बढ़ने लग जाते हैं। लोग अपने बिजली के बिल कम करने की नई-नई तरकीबें निकालते हैं। लेकिन क्या आपको पता है देश के सबसे अमीर फैमिली (Mukesh Ambani Family) में से एक अंबानी फैमिली (Ambani Family) का बिजली का बिल (Ambani House Antilia Electricity Bill) कितना आता होगा?
मुकेश अंबानी का 27 मंजिला घर
क्या आपने कभी सोचा है कि दुनिया के दूसरे सबसे महंगे घर 'एंटीलिया' की कीमत कितनी होगी। मुकेश अंबानी और नीता अंबानी मुंबई में 27 मंजिला आलीशान और विशाल बिल्डिंग में रहते हैं। इसे हमेशा दुनिया भर के महंगे और बड़े घरों की लिस्ट में गिना जाता है।
2010 में शिफ्ट हुए थे मुकेश अंबानी
मुकेश अंबानी अपने परिवार नीता अंबानी, ईशा अंबानी, आकाश अंबानी, अनंत अंबानी - के साथ 2010 में 'एंटीलिया' में शिफ्ट हुए। इस बड़े से घर को बनने में कई साल लग गए थे और उसी साल सामने आई एक रिपोर्ट में इमारत के पहले बिजली बिल की रकम का खुलासा किया गया था।
पहला बिजली का बिल
एशिया के सबसे अमीर आदमी के घर की कीमत 15000 करोड़ रुपये आंकी गई है। इतनी बड़ी कीमत की वजह से यह घर बकिंघम पैलेस के बाद दूसरा सबसे महंगा घर बन गया है। 2010 की इकोनॉमिक टाइम्स की रिपोर्ट में कहा गया कि एक महीने में, घर में लगभग 6,37,240 यूनिट बिजली की खपत हुई, जिसकी वजह से 70,69,488 रुपये का चौंका देने वाला बिजली बिल आया।
मुकेश अंबानी के घर की फैसिलिटीज
इस घर में कई तरह की फैसिलिटीज हैं। इसमें शानदार हेलीपैड, 168 कारों के लिए लग्जरी कार कलेक्शन के लिए बहुमंजिला पार्किंग प्लेस, बहुत बड़ा स्पा, टेंपरेचर कंट्रोल स्विमिंग पूल, बहुत बड़ा मंदिर, हाई स्पीड लिफ्ट, थिएटर, जिम, एयर कंडीशन्ड कमरे और इसी तरह की दूसरी फैसिलिटीज। इस हाई लेवल घर के कामकाज से मेल खाने के लिए कई सुविधाएं 24/7 चल सकती हैं।


Click it and Unblock the Notifications
