हर दिन करोड़ों का दान करते हैं मुकेश और नीता अंबानी, फिर भी नहीं बन पाए टॉप दानवीर, जानिए किसने छोड़ा पीछे!

Nita Ambani Donation 2025

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी अपने लग्जरी लाइफस्टाइल और शानदार पार्टियों के लिए हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं कि अंबानी परिवार सिर्फ अमीरी के लिए ही नहीं, बल्कि अपने बड़े-बड़े दानी कामों के लिए भी जाना जाता है? हाल ही में जारी EdelGive Hurun India Philanthropy List 2025 ने ये बात फिर साबित कर दी है।

मुकेश अंबानी का सालाना दान

इस रिपोर्ट के अनुसार, मुकेश अंबानी और उनके परिवार ने फाइनेंशियल ईयर 2025 में कुल 626 करोड़ रुपये दान किए हैं। यानी उन्होंने इस साल हर दिन करीब 1.7 करोड़ रुपये समाज की भलाई के लिए दिए। इतना ही नहीं, उन्होंने पिछले साल की तुलना में 219 करोड़ रुपये ज्यादा दान किया है।

हालांकि इस बड़े योगदान के बावजूद अंबानी परिवार को इस साल भारत के दूसरे सबसे बड़े दानवीर का दर्जा मिला है।

पहले नंबर पर कौन?

इस लिस्ट में एचसीएल टेक्नोलॉजीज के संस्थापक शिव नादर और उनका परिवार पहले नंबर पर हैं। उन्होंने 2025 में 2,708 करोड़ रुपये का दान किया है, जो पिछले साल से 555 करोड़ रुपये ज्यादा है।

वहीं, हिंदुजा परिवार ने तीसरा स्थान हासिल किया है, जिन्होंने 179 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी के साथ इस साल ज्यादा दान दिया।

मुकेश अंबानी की नेटवर्थ

फोर्ब्स के रियल टाइम डेटा के अनुसार, उनकी कुल संपत्ति अब 109.1 बिलियन डॉलर, यानी करीब 9 लाख 68 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा हो गई है। इस बड़ी संपत्ति के साथ मुकेश अंबानी दुनिया के 17वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं।

कहां से होती है कमाई

मुकेश अंबानी, देश की सबसे बड़ी कंपनी रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड (RIL) के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर हैं। इस कंपनी में उनका 50.01 प्रतिशत कंट्रोल है। रिलायंस इंडस्ट्रीज का कुल मार्केट कैप अब 20 लाख 8 हजार 557 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है।

कई सेक्टर में फैला है अंबानी का कारोबार

रिलायंस सिर्फ एक बिजनेस पर निर्भर नहीं है। इसके कई बड़े सेक्टर हैं। पहला है जियो (Jio) जो भारत की सबसे बड़ी मोबाइल नेटवर्क कंपनी है। फिर है रिलायंस रिटेल, यह देशभर में फैला विशाल रिटेल नेटवर्क नेटवर्क है। ऑयल टू केमिकल बिजनेस (O2C) यह कंपनी का सबसे पुराना और मुनाफे वाला बिजनेस है।

नए इनवेस्टमेंट से बढ़ी संपत्ति

रिलायंस इंडस्ट्रीज के अलावा, मुकेश अंबानी ने पिछले कुछ सालों में कई कंपनियों और स्टार्टअप्स में इनवेस्टमेंट किया है। उन्होंने नई टेक्नोलॉजी और डिजिटल बिजनेस पर भी ध्यान दिया है, जिससे उनकी नेटवर्थ में लगातार बढ़ोतरी हो रही है।

More from Filmibeat

Read more about: nita ambani mukesh ambani
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X