अंबानी के घर में 11वीं मंजिल पर रहते हैं ये लोग, अमीर बने रहने के लिए नीता अंबानी रोजाना करवाती हैं ये काम...

Mukesh Ambani-Nita Ambani antilia house 11th floor Secret: नीता अंबानी और मुकेश अंबानी आए दिनों किसी ना किसी वजह से इंटरनेट पर छाए रहते हैं। कभी दोनों किसी इवेंट का हिस्सा होते हैं तो कभी दोनों कोई ना कोई फंक्शन ऑर्गनाइज़ करवाते हैं। बता दें कि नीता अंबानी 62 साल की हो चुकी हैं इस उम्र में वह जितना ध्यान अपनी फिटनेस और खूबसूरती का रखती हैं उससे ज्यादा ध्यान वह अपने बिजनेस और घर परिवार का रखती हैं।

Mukesh Ambani

पूजा-पाठ का विशेष ध्यान रखती हैं नीता अंबानी

बता दें कि नीता अंबानी पूजा पाठ में विशेष ध्यान लगाती हैं। उनके घर एंटीलिया में एक बड़ा सा मंदिर है जिसमें कई पंडित और महा ज्ञानी लोग रोजाना पूजा पाठ करते हैं। बताया जाता है कि नीता अंबानी के घर में 15 सालों से अखंड दिया जल रहा है जिसका पंडित विशेष ध्यान रखते हैं।


11वीं मंजिल पर रहते हैं सिर्फ और सिर्फ पंडित

फिलहाल तो हाल ही में एक बाबा जी का वीडियो इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक बाबा दावा करते हैं कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी ऐसे ही अमीर नहीं है वह दिन रात पूजा पाठ करते हैं। उन्होंने कहा कि वह एक दम एंटीलिया गए थे उन्होंने नीचे से ही देख लिया था। उन्होंने बताया कि 27 मंजिला घर में नीता अंबानी तो 27वीं मंजिल पर रहती हैं, लेकिन 11 वीं मंजिल उन्होंने खास तौर पर पंडितों के लिए बनवाई है।

जी हां, नीता अंबानी के घर में सैकड़ों पंडित हैं जो वहीं 11वीं मंजिल पर रहते हैं। उन्होंने आगे कहा कि एंटीलिया में पूरे दिन पूजा पाठ यज्ञ सैकड़ों मंत्रों का जाप चलता है। मुकेश अंबानी ऐसे ही अमीर नहीं है। अमीर बने रहने के लिए वह भी पूजा पाठ करवाते हैं। आपको बता दें कि मुकेश अंबानी और नीता अंबानी बड़ी डील क्रैक करने के लिए या फिर IPL मैच के दौरान या कोई अहम फैसला लेने से पहले अपने घर के मंदिर में पूजा करके ही घर से बाहर निकलते हैं। इससे यह तो साबित होता है कि नीता अंबानी और मुकेश अंबानी पूजा-पाठ का विशेष महत्व मानते हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X