मुकेश अंबानी ने एक झटके में ऐसे कमा लिए इतने अरब, नीता अंबानी उतारेंगी नजर

Mukesh Ambani Earning: मुकेश अंबानी की कंपनी जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और ग्लोबल एसेट मैनेजमेंट फर्म जियो ब्लैकरॉक ने अपने नए फंड ऑफर (NFO) के जरिए 17,800 करोड़ रुपये की भारी भरकम राशि जुटा ली है।एनएफओ में डेब्यू करते ही अंबानी ने शानदार प्रदर्शन किया है। कंपनी ने सोमवार को जानकारी दी कि यह रकम तीन कैश या डेट आधारित म्यूचुअल फंड स्कीम्स के माध्यम से जुटाई गई है।
जियो ब्लैकरॉक, भारत के अरबपति मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड की जियो फाइनेंशियल सर्विसेज और अमेरिका की ब्लैकरॉक कंपनी के बीच एक ज्वाइंट वेंचर है। जियो ब्लैकरॉक ने अपने बयान में बताया कि तीन दिन तक चली इस पहली पेशकश में 90 से ज्यादा निवेशकों और 67,000 से अधिक खुदरा निवेशकों ने एनएफओ में भाग लिया।
जियो ब्लैक रॉक एसेट मैनेजमेंट का तीन दिवसीय न्यू फंड ऑफर (NFO), जो 30 जून से शुरू होकर 2 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ, ने 90 से अधिक प्रमुख संस्थागत निवेशकों को आकर्षित किया। यह दर्शाता है कि निवेशक जियोब्लैकरॉक की डेटा-ड्रिवन और डिजिटल-फर्स्ट इनवेस्टमेंट रणनीति पर गहरा भरोसा जताते हैं। वहीं, कैश/डेट म्यूचुअल फंड स्कीम्स को रिटेल निवेशकों से भी जबरदस्त प्रतिक्रिया मिली, जहां 67,000 से ज्यादा लोगों ने इन योजनाओं में निवेश किया। कंपनी के अनुसार, चाहे संस्थागत निवेशक हों या आम जनता, जियोब्लैकरॉक के म्यूचुअल फंड्स को सभी वर्गों से शानदार समर्थन मिला है।
जियोब्लैकरॉक के एमडी और सीईओ सिड स्वामीनाथन ने कहा कि हमारे पहले एनएफओ को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स हमारे नवोन्मेषी निवेश दृष्टिकोण, सशक्त रिस्क मैनेजमेंट और डिजिटल-फर्स्ट रणनीति का प्रमाण है। यह हमारे लिए भारत के बदलते निवेश परिदृश्य में एक नई और मजबूत शुरुआत है, जिसका उद्देश्य हर वर्ग के निवेशकों को बेहतर सेवाएं देना है।
इन कंपनियों ने लिया है हिस्सा
2 जुलाई 2025 को समाप्त हुआ यह एनएफओ भारत के सबसे बड़े कैश/डेट फंड सेगमेंट में से एक रहा, जिसने जियोब्लैकरॉक को देश की 47 फंड हाउस कंपनियों में डेट एसेट्स के लिहाज़ से टॉप 15 एसेट मैनेजमेंट फर्म्स की सूची में ला खड़ा किया। जियोब्लैकरॉक के ये पहले फंड्स निवेशकों को कैश और शॉर्ट-टर्म इनवेस्टमेंट के लिए कई विकल्प उपलब्ध कराते हैं, जो विभिन्न लिक्विडिटी, जोखिम और रिटर्न लक्ष्यों को ध्यान में रखते हुए डिजाइन किए गए हैं।


Click it and Unblock the Notifications



