..................... mukesh ambani bahu Radhika Merchant fun video with Turkish ice-cream vendor goes viral - Hindi Filmibeat

एक आइसक्रीम के लिए Radhika Merchant को परेशान कर रहा था शख्स? ऐसा था मुकेश अंबानी की बहू का रिएक्शन!

Radhika merchant viral video Mukesh ambani

Radhika Merchant Viral Video- मुकेश अंबानी की बहू को भला किस बात की कमी? वो कुछ भी चाहती हैं को तुरंत हाजिर होता है। सभी जानते हैं कि सोशल मीडिया पर अक्सर राधिका मर्चेंट के वीडियो सामने आते हैं और वो पूरी तरह से नौकरों से घिरी रहती हैं, बड़ी बड़ी गाड़ियों में सफर करती है।

अगर आपसे कहा जाए कि राधिका मर्चेंट को एक मामूली आइसक्रीम के लिए किसी ने परेशान किया है तो आपका रिएक्शन क्या होगा? हालांकि ये सही है। एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें राधिका मर्चेंट अपने पति अनंत अंबानी के साथ नजर आ रही हैं।

राधिका एक आइसक्रीम पार्लर में हैं और सॉफ्टी कोन ले रही हैं। सभी जानते हैं कि आजकल का ट्रेंड है कि आइसक्रीम वाले पहले परेशान करते हैं और बाद में देते हैं। इस वीडियो में भी कुछ ऐसा ही हो रहा है।

मुस्कुरा रहे थे अनंत, ऐसा था राधिका का रिएक्शन

वायरल हो रहे वीडियो में राधिका मर्चेंट को परेशान कर रहे शख्स को देखकर अनंत अंबानी बार बार मुस्कुरा रहे हैं। इसके अलावा राधिका मर्चेंट भी बार बार मुस्कुरा रही हैं और आइसक्रीम लेने की कोशिश कर रही हैं। हालांकि कई बार कोशिश करने के बाद भी राधिका नाकाम होती हैं।

बाद में उनको आइसक्रीम मिलती है और वो खुशी खुशी वहां से निकल जाती हैं। ये वीडियो काफी पुरानी है जब राधिका और अनंत क्वालिटी साथ बिता रहे थे। शादी के बाद हनीमून पर गए इस कपल ने काफी एंजॉय किया था। वायरल हो रहे वीडियो पर लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं।

लोग कर रहे हैं कमेंट्स

राधिका मर्चंट के इस वीडियो पर लोगों के कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''दे दे नहीं तो पूरा खानदान खरीद लेगा वो।'' एक ने लिखा, ''चलो आज ये तो पता चला कि ये भी हमारी तरह आइसक्रीम खाती है।'' एक ने लिखा, ''भाई तेरे चक्कर में पूरा आइसक्रीम समाज डरा हुआ है।'' एक ने लिखा, ''मतलब ये लोग हीरे वाली आइसक्रीम नहीं खाती?'' लोग ऐसे मजेदार कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए राधिका मर्चेंट का ये वायरल वीडियो..

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X