मुकेश अंबानी और अनंत अंबानी ने किया पिंडदान, गया से वायरल हो रही हैं पूजा की तस्वीरें

Mukesh- Anant Ambani Pind Daan- अंबानी परिवार को लेकर मशहूर है वो जितने ज्यादा धनवान हैं उतने ही धार्मिक हैं। इस वक्त पित्र पक्ष चल रहा है और सभी अपने अपने पूर्वजों के लिए कुछ ना कुछ कर रहे हैं।
मुकेश अंबानी, अनंत अंबानी भी हाल ही में बिहार के गया जी पहुंचे थे और उन्होने भी पूर्वजों के लिए पिंडदान किया। बता दें कि रिलायंस को इतना बड़ा बनाने वाले मुकेश अंबानी के पिता धीरूभाई अंबानी इस दुनिया में नहीं है और मुकेश अंबानी हर साल पूर्वजों के लिए कुछ ना कुछ करते हैं। अनंत और मुकेश की कुछ तस्वीरें सामने आकर तेजी से वायरल हो रही हैं।
पिंडदान और पूजा की तस्वीरें
एक ओर राधिका मर्चेंट अपने जेठ आकाश अंबानी का हाथ थामकर हाल ही में आर्यन खान की सीरीज बैड्स ऑफ बॉलीवुड के प्रीमियर पर नजर आईं थीं। दूसरी ओर अनंत अंबानी पिता जी के साथ में बिहार के गया में पूर्वजों के लिए पिंडदान और पूजा करते हुए नजर आए।
dna_india ने एक के बाद एक तीन तस्वीरें साझा की हैं जिनमें दोनो काफी शांत हैं और पूजा कर रहे हैं। किसी तस्वीर में वो लोकल के लोगों के साथ पोज दे रहे हैं तो किसी में हाथ जोड़कर बैठे हुए नजर आ रहे हैं।
क्या बोले लोग?
अंबानी की इन तस्वीरों के सामने आने के बाद लोगों के ढेरों कमेंट्स आ रहे हैं। एक ने लिखा, ''जबकि अन्य लोग मुंबई में पार्टी कर रहे है।'' एक ने लिखा, ''भगवान भी सोचता होगा किस देश में आया हूं।'' एक ने लिखा, ''यह काम उनके घर पर ही किया जाना चाहिए, कहीं और नहीं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं लेकिन अंबानी परिवार ने किसी तरह का रिएक्शन नहीं दिया है।


Click it and Unblock the Notifications











