..................... MS Bitta begged to Premananda Maharaj to take his kidney, Shocking Video viral - Hindi Filmibeat

प्रेमानंद महाराज से झोली फैलाकर किडनी दान करने के लिए गिड़गिड़ाते रहे MS Bitta, मिला ये ऐसा जवाब कि..

MS Bitta Premanand Maharaj Video: प्रेमानंद जी महाराज ने अपनी बातों से करोड़ों लोगों को प्रभावित किया है और इसमें से एक नाम मनिंदरजीत सिंह बिट्टा (MS Bitta) का भी है।

MS Bitta

एमएस बिट्टा अखिल भारतीय आतंकवाद विरोधी मोर्चा (AIATF) के अध्यक्ष हैं और राजनीति पार्टी से भी जुड़े रहे हैं। मनिंदरजीत सिंह बिट्टा महाराज जी के पास गए और अपनी ड्यूटी और देश सेवा को लेकर जो कुछ भी उन्होंने किया है उसको साझा किया।

Also Read
कौन हैं Vaneeza Sattar? 31 साल की हसीना से तीसरी शादी करेंगे Shoaib Malik? सना जावेद को देंगे तलाक!
कौन हैं Vaneeza Sattar? 31 साल की हसीना से तीसरी शादी करेंगे Shoaib Malik? सना जावेद को देंगे तलाक!

बाद में एमएस बिट्टा ने उनको अपनी किडनी दान करने की बात कही जिसके बाद उनका वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बिट्टा का कहना था कि वो अपने शरीर का एक एक अंग देकर दाना चाहते हैं जिसका स्वागत प्रेमानंद महाराज ने किया। हालांकि महाराज जी ने किडनी लेने से इंकार कर दिया। उनका कहना था कि वो किसी के खून का एक कतरा नहीं लेंगे।

किडनी लेने की बात पर क्या बोले प्रेमानंद जी महाराज?

संत ने एमएस बिट्टा से कहा, ''मैं आपको बताऊं कि मैं भाग्वतिक सत्य से संपन्न हूं इसलिए मेरी किडनियां मुझे परास्त नहीं कर सकतीं। जिस दिन मेरा अंतिम स्वांस होगा उसी दिन ये धोखा देंगी वरना ये फेल होते हुए और डायलिसिस होते हुए भी चलती रहेंगी जैसे आप चल रहे हैं। लेकिन आप जो करना चाहते हैं उसका स्वागत करते हैं। हमने जीवन में एक प्रण लिया है कि हम अपने शरीर को समाज की सेवा में लगा देंगे लेकिन लेकिन किसी के भी एक बूंद खून को अपने शरीर में नहीं लगने देंगे। इसी का बल है नहीं तो आज 20 साल से किडनी खराब है।'' उनका ये वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। अब तक कई लोगों ने प्रेमानंद महाराज को अपनी किडनी देने की बात कही है लेकिन वो लेने से इंकार कर देते हैं।

राजनीति में भी रहे हैं एमएस बिट्टा

बता दें कि एमएस बिट्टा भारतीय युवा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष हैं। कई साल पहले उनको पीवी नरसिम्हा राव द्वारा भारतीय युवा कांग्रेस का अध्यक्ष बनाया गया था। हालांकि अब वो पूरी तरह से सेना के साथ हैं और इस वक्त उनका स्वास्थ्य भी सही नहीं रहता है। आप देखिए ये वीडियो जो कि आग की तरह वायरल हो रहा है..

Read more about: viral video
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X