..................... MP Priya Saroj made big promises to public after engagement with Cricketer Rinku Singh - Hindi Filmibeat

रिंकू सिंह से सगाई के बाद प्रिया सरोज ने किए बड़े बड़े वादे, एक सांस में गिना गईं इतने सारे काम!

Priya Saroj

Priya Saroj Viral Video- क्रिकेटर रिंकू सिंह की सगाई सांसद प्रिया सरोज के साथ हो चुकी है और अब दोनों खबरों में रहते हैं। प्रिया सरोज समाजवादी पार्टी से सांसद है और उनका क्षेत्र मछलीशहर है। आए दिन प्रिया के वीडियोज सामने आते हैं और वो लगातार काम करती हुई नजर आ रही हैं।

रिंकू सिंह से सगाई के बाद उनकी पॉपुलैरिटी काफी बढ़ गई है और यही कारण है कि लोग अपनी समस्याएं लेकर उनके पास लगातार जाते रहते हैं। प्रिया सरोज लोगों के लंबे लंबे वादे करती हुई नजर आ रही हैं और उनका ये वीडियो वायरल हो रहा है।

पत्रकार ने प्रिया सरोज से बात की थी तो उन्होने नौकरी और रोजगार को लेकर खुलकर बात की है। जिस तरह से उन्होने वादे किए हैं वो काफी शानदार है।

क्या बोलीं प्रिया सरोज?

प्रिया सरोज से पूछा गया, ''अगर इस बार आप आईं तो क्या करेंगीं?'' प्रिया ने जवाब दिया, ''युवाओं के लिए? नौकरी दूंगी, महंगाई कम करूंगी, एमएसपी कानून बनाऊंगी, शिक्षित युवा जो बेरोजगार घूम रहे हैं उनको सलाना दिया जाए। राशन दिया जाएगा और पुरानी पेंशन बहाल होगी। बहुत योजनाएं हैं लेकिन अभी आपको..'' प्रिया सरोज का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है। बता दें कि शायद ये वीडियो पिछले विधानसभा चुनाव का है और इस दौरान प्रिया सरोज सपा की जीत के लिए वोट मांगती हुई नजर आ रही हैं। इस वीडियो के सामने आते ही लोग कमेंट्स कर रहे हैं और रिंकू सिंह का नाम लेकर भी कई बातें बोल रहे हैं।

लोग कर रहे हैं ऐसे कमेंट्स

वायरल हो रहे इस वीडियो पर लोगों के ढेरों रिएक्शन आ रहे हैं। एक ने लिखा है, ''कितनी नौकरी दे दी.....पिछले पांच साल में।'' एक ने लिखा, ''और युवा रिंकू सिंह से शादी करूंगी।'' एक ने लिखा, ''किसी को कुछ मिले ना मिले रिंकू भैया की नौकरी तो पक्की हो गई।'' एक ने लिखा, ''उत्तर प्रदेश सरकार का बजट कितने का है पहले मैडम आप यह बताएं।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: rinku singh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X