Arun Govil ने जेल में जाकर Muskan Rastogi और उसके बॉयफ्रेंड साहिल को दी रामायण, ऐसा था दोनों का रिएक्शन

Arun Govil Gave Ramayana: घर-घर रामायण बांटने के अभियान पर निकले मेरठ के लोकसभा सांसद अरुण गोविल ने मर्चेंट नेवी ऑफिसर सौरभ राजपूत हत्याकांड में जेल में बंद साहिल और मुस्कान को भी रामायण दी हैं। आपको बता दें, रामानंद सागर की रामायण में भगवान राम की भूमिका निभाने वाले अरुण गोविल अब मेरठ से सांसद हैं।
साहिल और मुस्कान को दी रामायण
अरुण गोविल ने रामायण की 11 लाख कॉपियां बांटने का संकल्प लिया है और घर-घर रामायण अभियान शुरू किया है। इस पहल के तहत वे मेरठ जिला जेल भी गए, जहां उन्होंने कई कैदियों को रामायण बांटी। इस दौरान उनकी मुलाकात साहिल और मुस्कान से हुई और उन्होंने उन्हें भी एक कॉपी सौंपी।
जेल में बांटी 1500 कॉपियां
भाजपा सांसद अरुण गोविल ने कहा कि रामायण पाकर वे दोनों इमोशनल हो गए। उन्होंने कहा, "दोनों के चेहरे पर दुख के भाव थे। ना तो मैंने उनसे बात की और ना ही उन्होंने मुझसे एक शब्द कहा।" गोविल ने कैदियों से यह संकल्प लेने का आग्रह किया कि वे कभी ऐसा काम नहीं करेंगे जिससे उन्हें दोबारा जेल जाना पड़े। उन्होंने कैदियों और जेल अधिकारियों को रामायण की करीब 1500 कॉपियां बांटी।
क्या था मामला
जो लोग नहीं जानते, उनके लिए बता दें कि पूर्व मर्चेंट नेवी अधिकारी सौरभ राजपूत, जिन्हें बाद में लंदन में नौकरी मिल गई थी, अपनी पत्नी मुस्कान रस्तोगी के साथ मेरठ में रह रहे थे। मुस्कान और सौरभ ने 2016 में लव मैरिज की थी और उनकी एक छह साल की बेटी भी है।
हालांकि, उनकी नॉर्मल सी दिखने वाली जिंदगी में तब एक भयावह मोड़ आया जब मुस्कान और उनके बचपन के दोस्त से प्रेमी बने साहिल शुक्ला ने सौरभ को अपने रास्ते से हटाने का फैसला किया। जांच के अनुसार, दोनों ने सौरभ को अपने रिश्ते में एक अड़चन के रूप में देखा और उसकी हत्या की प्लानिंग बनाई।
मुस्कान और साहिल ने 25 फरवरी, 2025 को अपनी पहली कोशिश की, जब मुस्कान ने सौरभ को खाने में नशीली दवाएं दी थी। हालांकि, इससे सौरभ को सिर्फ नींद आई लेकिन उसे कुछ हुआ नहीं। अपने रास्ते के पत्थर को साफ करने के लिए मुस्कान ने सौरभ को फिर से नशीला पदार्थ दिया और इस बार जब वो बेहोश हो गया, तो साहिल उनके घर में घुस गया। दोनों ने मिलकर सौरभ को कई बार चाकू घोंपा, फिर उसके शरीर के कम से कम 15 टुकड़े किए और फिर उन्हें प्लास्टिक के ड्रम में डालकर सीमेंट से सील कर दिया।


Click it and Unblock the Notifications











