..................... Monalisa's alleged boyfriend came after her wedding, said "She's not picking up the phone - Hindi Filmibeat

शादी के बाद सामने आया मोनालिसा का गांव वाला बॉयफ्रेंड? बोला- 'फोन नहीं उठा रही, रील से पता चला'

Monalisa Bhosle Boyfriend: मोनालिसा भोसले ने हाल ही में शादी करके सबको चौंका दिया था। बता दें कि केरल में एक मुस्लिम लड़के को अपना हमसफर बनाया है लेकिन किसी ने सोचा नहीं होगा कि इस तरह का बवाल उनकी शादी पर मचने वाला है। अब एक दूसरा मोड़ इस मामले में सामने आया है।

Monalisa Bhosle

एक वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें कथित तौर पर एक लड़का अपने आपको मोनालिसा भोसले का बॉयफ्रेंड बता रहा है। इस दौरान वो ये भी जिक्र करता नजर आ रहा है कि उसको कैसे मोनालिसा की शादी का बारे में पता चला।

Monalisa Bhosle Boyfriend: मोनालिसा के कथित बॉयफ्रेंड वीडियो वायरल

वायरल हो रहे वीडियो एक लड़का किसी को इंटरव्यू देता नजर आ रहा है। उसने कहा, ''हम रील देख रहे थे और दो तीन रील आया तो हमे लगा कि फेक है लेकिन जब लगातार रील आती रही तो हमे ऐसा लग गया कि उसने किसी और से शादी कर ली है।

हम कॉल कर रहे हैं तो कॉल का जवाब नहीं दे रही है, हम कितने नंबर से कॉल कर चुके है।'' इस शख्स की माने तो गांव से वो मोनालिसा प्यार करते चले आ रहे हैं। गौरतलब है कि इस वीडियो में कितनी सच्चाई है इसको लेकर किसी तरह का दावा हमारे द्वारा नहीं किया जा रहा है।

Monalisa Bhosle Famous For? कैसे मशहूर हुईं मोनालिसा भोसले

मोनालिसा पहले अपनी फिल्म और अब शादी को लेकर चर्चा में हैं। एक गरीब महिला जो कि महाकुंभ के दौरान प्रयागराज में माला बेंचने के लिए पहुंची थी उसकी तस्वीर अचानक सोशल मीडिया पर वायरल हो गई थी। रातों रात मोनालिसा स्टार बन गईं और उनको फिल्मों के ऑफर आने लगे हैं। खबरें हैं कि काफी जल्दी एक मलयालम फिल्म का हिस्सा बनने वाले हैं। बता दें कि सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोविंग शानदार है और लोग काफी पसंद करते हैं।

Read more about: monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X