..................... Monalisa net worth, She broke her silence on her earnings for the first time, video viral - Hindi Filmibeat

करोड़ों -अरबों की बात करती दिखीं महाकुंभ फेम मोनालिसा, पहली बार कमाई पर तोड़ी चुप्पी, वीडियो वायरल!

Monalisa viral video mahakumbh

Monalisa Net Worth- इस बार के महाकुंभ ने अगर किसी की जिंदगी को बदला है तो वो कोई और नहीं बल्कि मोनालिसा है। मेले में हार बेचने पहुंची इस लड़की को ऐसा फेम मिला की वो आज हीरोइन बन चुकी है।

लोगों को उनकी आंखे और चेहरा काफी पसंद आता है। लगातार सुर्खियों में रहने वाली मोनालिसा ने हाल ही में अपनी कमाई को लेकर बात की है और वो काफी चौकाने वाला है।

मोनालिसा से सवाल पूछा गया था कि आपकी कमाई कितनी हो रही है। इस दौरान उन्होने ऐसा जवाब दिया जो वायरल हो रहा है। मोनालिसा instantbollywood से बात कर रहीं थीं और उन्होने कहा कि, 'मां की कृपा रही थी तो करोड़ो अरबों आएंगी।'

मोनालिसा ने कमाई पर खुलकर की बात

रोज कमाकर गुजारे करने वाली मोनालिसा को आज पूरा देश जानता है। इस वक्त उनका एक वीडियो सामने आया है। कमाई को लेकर उनके सवाल पूछा गया कि, ''लोगों का इस तरह से कहना है कि आप लाखों करोड़ों रुपए कमा रही हो, तो आपकी कितनी इनकम हो रही है और कितनी डिमांड में हो?''

इस पर मोनालिसा ने कहा, ''जी बाबा महाकाल जी की कृपा है, थोड़ा बहुत आ रहा है और अगर लोगों की बात सच हो जाए तो करोड़ो अरबों भी आएं तो अच्छा है।'' मोनालिसा का ये वीडियो आग की तरह वायरल हो रहा है और लोग इसपर रिएक्ट कर रहे हैं। शायद ही किसी ने सोचा था कि मोनालिसा इस तरह से स्टार बन जाएंगी। इस वक्त वो अपने एक गाने को लेकर चर्चा में हैं जो कि रिलीज होने वाला है।

लोगों ने किए कमेंट्स

इस वीडियो पर एक ने लिखा, ''बहुत ही अच्छा जवाब दिया।'' एक ने लिखा, ''सुंदर है ये अपनी जड़ों से जुड़ी हुई है।'' एक ने लिखा, ''वाह ये भी फेमस हो गई।'' एक ने लिखा, ''लव यू बच्चे।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि मोनालिसा ने जवाब नहीं दिया है। फिलहाल आप देखिए ये वीडियो..

Read more about: monalisa viral video mahakumbh
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X