मोनालिसा ने इंस्टाग्राम पर दे दिया मोबाइल नंबर? बार बार डायल कर रहे लोग, बोले- 'स्विच ऑफ है'

Monalisa Mobile Number- प्रयागराज से वायरल हुई मोनालिसा इस वक्त सोशल मीडिया पर छाई हुई है। वो कभी डांस करतीं तो कभी स्टेज पर लोगों से बातें करती दिखती हैं। साथ ही वो एक फिल्म की शूटिंग कर रही हैं जिसके लीड रोल में धमाका करती नजर आएंगी।
लेकिन इस बीच मोनालिसा का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वो अपना मोबाइल नंबर लोगों को देती हुई नजर आ रही है। उन्होने सोशल मीडिया पर इस वीडियो को साझा कर दिया है और देखते ही देखते वीडियो आग की तरह फैल गया।
बता दें कि मोनालिसा के इस वीडियो पर कुछ लोगों को आपत्ति है और उनका कहना है कि मोनालिसा को ऐसा नहीं करना चाहिए था। मोनालिसा के साथ इस वीडियो में उनकी बड़ी मम्मी नजर आ रही हैं। बता दें कि ये नंबर मोनालिसा का पर्सनल नंबर नहीं है बल्कि उनकी बड़ी मम्मी का नंबर है।
मोनालिसा को इस वीडियो में भी कहते हुए सुना जा सकता है कि, ये मेरी बड़ी मम्मी का नंबर है। किसी को भी अगर कॉंटैक्ट करना है तो इस नंबर पर करे। किसी भी चीज की जरूरत होतो बड़ी मम्मी को कॉल करें।
इसके बाद वीडियो को काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें कि मशहूर होने के बाद मोनालिसा को कई इवेंट्स में बुलाया जाता है और उनसे संपर्क करने में दिक्कत होती है। इसी वजह से मोनालिसा ने ये नंबर पब्लिक करवाया है। हालांकि लोगों की मानें तो मोबाइल नंबर स्विच ऑफ है।
लोग कर रहे हैं कमेंट्स
वीडियो के सामने आते ही लोग कई तरह से कमेंट्स कर रहे हैं। एक ने लिखा, ''वाट्सएप्प नहीं चलाती हो क्या इस नम्बर पर।'' एक ने लिखा, ''आई लव यू बच्चे।'' एक ने लिखा, ''स्विच ऑफ जा रहा है।''
एक ने लिखा, ''बेटा तेरी जरूरत किसी को नहीं है।'' एक ने लिखा, ''मैं आपकी ख्वाहिश बनना चाहता हूं।'' एक ने लिखा, ''किस लिए नंबर दिया जा रहा है।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। हालांकि मोनालिसा की तरफ से लोगों के लिए रिएक्शन नहीं आया है। लोग कमेंट्स के अलावा हार्ट और फायर इमोजी भी साझा कर रहे हैं।


Click it and Unblock the Notifications











