महाकुंभ वाली मोनालिसा को पहचानने से कर देंगे इंकार, सूट बूट में नजर आई वायरल गर्ल
Monalisa Latest Look: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा के तमाम वीडियो सोशल मीडिया पर आते हैं, लेकिन इस वक्त मोनालिसा का एक वीडियो सामने आया है जिसे देखकर लोगों के होश उड़ गए हैं। जी हां, इस वीडियो में आप उनको पहचानने से इंकार कर सकते है।

जिस तरह के लुक में वो कहर ढा रही हैं कोई कह नहीं सकता है कि ये वही लड़की है जो कि कुंभ में माले बेंच रही थी। उनका ये अंदाज और उनकी नखरीली अदाएं देख हर कोई उनका दीवाना हो गया है। इस वीडियो में मोनालिसा एयरपोर्ट पर नजर आ रही हैं और कार से बाहर निकलती दिखाई दे रही हैं।
मोनालिसा का लुक
वीडियो के शुरु में आप देखेंगे कि मोनालिसा कार में हैं और उतरने से पहले चश्मा लगाती है। शानदार सूट बूट में मोनालिसा का लुक देखने लायक था। बाहर आकर वो पैपराजी के लिए पोज देती हैं और बाद में मास्क लगा लेती हैं। ये एटीट्यूड देखकर लोग हैरान हैं क्योंकि ये वही लड़की है जिसको सही तरीके से बोलना नहीं आता था। आज उनको देखकर कोई अंदाजा नहीं लगा सकता है कि वो पढ़ी लिखी नहीं है।
लोगों के कमेंट्स
इस वीडियो में मोनालिसा का लुक देखकर लोग हैरान हैं और कई तरह के कमेंट्स कर रहे हैं। लोगों का कहना है कि मॉडर्न लुक में मोनालिसा उतनी शानदार नहीं लग रही है। एक यूजर ने लिखा, ''हम तो नहीं जानते, पुरानी वाली ही अच्छी थी।''
एक ने लिखा, ''माला बेच रही थी तब तो कोई मास्क नहीं लगाती थी... ग़रीबी हटते ही बीमारियों से डर लग रहा है।'' एक ने लिखा, ''बताओ इसमे भी एटीट्यूड आ गया भिखारी में।'' एक ने लिखा, ''ये वक़्त की हेराफेरी है। जो श्रद्धाभाव से कुम्भ आयी थी, गंगा जी ने उसकी गरीबी का उद्धार कर दिया।'' इस तरह से लोग कमेंट्स कर रहे हैं। देखिए वायरल वीडियो..


Click it and Unblock the Notifications











