..................... Monalisa files POCSO case against VHP leader, accuses filmmaker Sanoj Mishra of sexual harassment - Hindi Filmibeat

वीएचपी नेता पर Monalisa ने लगवाया POCSO, फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा पर भी यौन शोषण के आरोप

Monalisa POCSO Case: महाकुंभ में रुद्राक्ष बेंचकर खबरों में आने वाली मोनालिसा तो आपको याद ही होगी। अब उसी मोनालिसा ने मदद करने वाले एक शख्स पर यौन शोषण का आरोप लगाया है।

Monalisa

जी हां, मोनालिसा ने विश्व हिंदू परिषद के एक नेता पर POCSO के तहत मामला दर्ज करवाया है और वीएचपी नेता अब सरकार से मांग कर रहा है कि उसको मार ही दिया जाए। मोनालिसा हाल में एक मुस्लिम व्यक्ति से शादी करने को लेकर खबरों में आईं थीं। बाद में पता चला था कि मोनालिसा नाबालिग है तो उसको फरार करवा दिया गया है।

Also Read
इस एक्ट्रेस के साथ 14 साल लिव इन में रहे थे शादीशुदा राजेश खन्ना? हसीना ने कोर्ट से मांगा पत्नी होने का अधिकार
इस एक्ट्रेस के साथ 14 साल लिव इन में रहे थे शादीशुदा राजेश खन्ना? हसीना ने कोर्ट से मांगा पत्नी होने का अधिकार

किसके ऊपर लगवाया POCSO?

यौन शोषण का अपराधी कोई और नहीं बल्कि फिल्म निर्माता सनोज मिश्रा हैं जिन्होने वायरल गर्ल को फिल्म का ऑफर दिया था। फिल्म मणिपुर डायरीज को लेकर लेकर मोनालिसा का कहना है कि शूटिंग के दौरान कई बार उन्होने यौन शोषण किया है। मोनालिसा का कहना है कि करीब 10 बार गलत तरह से उनको सनोज मिश्रा के द्वारा छुआ गया है। इस बात की शिकायत उसने घरवालों से भी की थी लेकिन किसी ने उसकी बात नहीं सुनी।

सनोज मिश्रा के अलावा एक विश्व हिंदू परिषद के पदाधिकारी का भी नाम इसमें सामने आया है जिसके बाद मामला गंभीर हो गया है। सनोज मिश्रा की बात करें तो वो पहले ही कानूनी मामले में फंसे हुए थे। बता दें कि मोनालिसा की शिकायत पर पुलिस ने एफआईआर भी दाखिल कर ली है और इसपर अब कार्यवाही होगी। मोनालिसा का कहना है वो नाबालिग थीं और ऐसे में उनके साथ सनोज मिश्रा ने दुर्व्यवहार किया था। अब POCSO के तहत सभी पर कार्यवाही होगी।

इस खबर के सामने आने के बाद लोग हैरान हैं। कई लोग मोनालिसा का समर्थन कर रहे हैं लेकिन कुछ का कहना है कि मोनालिसा सनोज मिश्रा को फंसा रही है। हालांकि सच्चाई क्या है ये तो पुलिस की जांच के बाद ही पता चलेगा।

Read more about: monalisa viral girl monalisa
Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+
X