सड़क किनारे पड़े मिले मोनालिसा के पति फरमान ? मार-मार कर लोगों ने की हालत खराब, देखें VIDEO
Monalisa Husband Farman Khan Video Viral: महाकुंभ वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले आए दिनों किसी ना किसी वजह से चर्चाओं में बनी रहती हैं। बता दें कि मोनालिसा भोसले ने परिवार वालों से छिपकर रातों रात घर से केरल भागकर अपने बॉयफ्रेंड फरमान खान के साथ शादी कर ली। जैसे ही यह खबर परिवार वालों को मिली फैमिली का रो-रोकर बुरा हाल हो गया, लेकिन इससे मोनालिसा को जरा भी फर्क नहीं पड़ा। मोनालिसा अपना हनीमून एंजॉय कर रही हैं और आए दिनों अपने लेटेस्ट पोस्ट शेयर कर नए-नए बयान देकर परिवार वालों को मुसीबत में डालती नजर आ रही हैं।

सड़क पर इस कंडीशन में पाए गए मोनालिसा के पति
लेकिन हाल ही में मोनालिसा भोसले के पति फरमान खान का एक वीडियो सोशल मीडिया पर खास वायरल हो रहा है। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि मोनालिसा भोसले के पति सड़क किनारे बुरी हालत में पाए गए। मुंह और सिर से बुरी तरह से खून निकल रहा है। फटी हुई शर्ट, बिखले बालों में वह एक दम बेसुध नजर आ रहे हैं। वीडियो में देखा जा सकता है कि फरमान को लोग पकड़ते और संभालते नजर आ रहे हैं, लेकिन फरमान खुद अपने होश बैठे हैं।
क्या है वीडियो की सच्चाई
आपको बता दें कि फरमान का जो वीडियो वायरल हो रहा है जिस कंडीशन में फरमान नजर आ रहे हैं दरअसल उस गैटअप में उन्हें शूटिंग के लिए तैयार किया गया है। फरमान को किसी ने पीटा नहीं है बल्कि वह अपने प्रोजेक्ट को लेकर सीरियस नजर आ रहे हैं। चूंकि मोनालिसा के साथ उनकी हाल ही में शादी हुई है जिस वजह से फरमान जमकर लाइमलाइट में बने हैं इसलिए उनके नए पुराने वीडियो इंटरनेट पर छाए हुए हैं।


Click it and Unblock the Notifications










